{"_id":"62cfb5073609014b1a5fec94","slug":"bad-slogans-written-on-statue-of-mahatma-gandhi-in-richmond-hill-of-canada","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: कनाडा में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर असामाजिक तत्वों ने लिखे असभ्य नारे, हिंदू मंदिर में लगी है बापू की मूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: कनाडा में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर असामाजिक तत्वों ने लिखे असभ्य नारे, हिंदू मंदिर में लगी है बापू की मूर्ति
Thu, 14 Jul 2022 11:50 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 14 Jul 2022 11:50 AM IST
सार
कनाडा में योंग स्ट्रीट और गार्डन एवेन्यू के क्षेत्र में विष्णु मंदिर है। इसमें महात्मा गांधी की पांच मीटर ऊंची प्रतिमा बनी हुई है। किसी ने इस प्रतिमा को विकृत कर दिया।
विज्ञापन
कनाडा में लगी महात्मा गांधी की प्रतिमा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कनाडा के रिचमंड हिल स्थित एक हिंदू मंदिर में लगी महात्मा गांधी की एक बड़ी प्रतिमा पर कुछ असामाजिक तत्वों ने असभ्य नारे लिख दिए। पुलिस का कहना है कि इसकी सूचना मिली है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने इस घृणित अपराध की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
यॉर्क क्षेत्रीय पुलिस के अनुसार, योंग स्ट्रीट और गार्डन एवेन्यू के क्षेत्र में विष्णु मंदिर है। इसमें महात्मा गांधी की पांच मीटर ऊंची प्रतिमा बनी हुई है। किसी ने इस प्रतिमा को विकृत कर दिया। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे सूचना देकर पुलिस अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन