फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bad news for ctu bus passanger

CTU बसों में सफर करने वाले पढ़ें बुरी खबर

Tue, 24 Jun 2014 08:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 24 Jun 2014 08:39 AM IST
विज्ञापन
bad news for ctu bus passanger

शहर में ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) बस के किराए में 30 फीसदी तक बढ़ोतरी करेगा। केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय के निर्देश पर नई दरें अगले माह से लागू हो सकती हैं।

विज्ञापन


सीटीयू बस के किराए में लगभग साढ़े तीन साल से बढ़ोतरी नहीं हुई है। इसके लिए दो से अधिक स्लैब बनाए जाएंगे। ऐसे में सीटीयू की बस में ज्यादा दूर तक सफर करने पर ज्यादा किराया देना पड़ेगा। इससे रोज लोकल सफर करने वाले करीब दो लाख लोग प्रभावित होंगे।
विज्ञापन

चुनाव आचार संहिता के कारण हुई देरी

bad news for ctu bus passanger

चुनाव आचार संहिता के कारण लगभग दो माह तक किराए में बढ़ोतरी की फाइल आगे नहीं बढ़ सकी। अब परिवहन विभाग ने दोबारा से किराए में बढ़ोतरी की फाइल आगे बढ़ाई है। केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने जेएनएनयूआरएम के तहत चंडीगढ़ के लिए 400 बसों को खरीदने की मंजूरी देते हुए ही प्रशासन के अधिकारियों से सीटीयू बसों के किराए में बढ़ोतरी करने को कहा था।

पिछले साल रद्द हो गया था प्रस्ताव

bad news for ctu bus passanger

सीटीयू ने पिछले साल भी किराए में बढ़ोतरी का प्रस्ताव तैयार कर प्रशासन के पास मंजूरी के लिए भेजा था। लेकिन, प्रशासन के अधिकारियों ने इस प्रस्ताव को रद्द कर दिया था। अधिकारियों का तर्क था कि किराए में बढ़ोतरी इसलिए नहीं की जा सकती है क्योंकि प्रशासन पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देना चाहता है।

ऐसे में किराए में बढ़ोतरी होने से प्रशासन का उद्देश्य पूरा नहीं होगा। परिवहन विभाग ने किराए में बढ़ोतरी के लिए सीटीयू को लगातार हो रहे घाटे का उल्लेख किया था। इस प्रस्ताव में कहा गया था कि डीजल काफी महंगा हो गया है और स्पेयर पार्ट्स और टायरों की कीमत में भी बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में सीटीयू को घाटे से बचाने के लिए किराए में बढ़ोतरी जरूरी है।

विज्ञापन

अभी यह है किराया

bad news for ctu bus passanger

नॉन एसी बसें
5 किलोमीटर तक-5 रुपये
5 किलोमीटर से ज्यादा-10 रुपये

एसी बसों का किराया                      
5 किलोमीटर तक- 10 रुपये
5 किलोमीटर से ज्यादा 15 रुपये

कोट............
सीटीयू बस के किराए में बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है।
भावना गर्ग, परिवहन सचिव, यूटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed