{"_id":"57dd64c74f1c1bf422d481cd","slug":"baby-leopard-found-dead-in-terminal-ballestic-research-laboratory-ramgarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तारों में फंसने से तेंदुए की मौत, मां के पास जाने की कोशिश में था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तारों में फंसने से तेंदुए की मौत, मां के पास जाने की कोशिश में था
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Sun, 18 Sep 2016 10:09 AM IST
विज्ञापन
पंचकूला में मृत मिला तेंदुए का बच्चा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंगल में अपनी मां के पास जाने की कोशिश कर रहे ढाई साल के तेंदुए की तारों में फंसने से मौत हो गई। मामला पंचकूला का है। रामगढ़ स्थित टर्मिनल बैलेस्टिक रिसर्च लैबोरेट्री (टीबीआरएल) कैंपस के पास ढाई साल का तेंदुआ मृत पाया गया।
यह तेंदुआ कैंपस से निकलकर जंगल की ओर जाने प्रयास कर रहा था। लेकिन वह निकल नहीं सका और जमीन के साथ लगी कंटीली तारों में फंसकर उसकी मौत हो गई। तेंदुए की मौत की जानकारी तब मिली जबकि कैंपस में भारी दुर्गंध फैल गई।
तेंदुए का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल वाइल्ड लाइफ डिपार्टमेंट के अधिकारी तेंदुए की मौत का कारण हार्ट फेल होना बता रहे हैं। वन विभाग के अनुसार यह तेंदुआ कैंपस से निकल रहा था और तभी इसकी मौत हुई।

शरीर के बाहरी-भीतरी हिस्से में नहीं मिला कोई निशान
पंचकूला में मृत मिला तेंदुए का बच्चा
वन विभाग के वाइल्ड लाइफ कंजर्वेटर ऑफ फॉरेस्ट एमएल राजवंशी ने बताया कि तेंदुआ 15 सितंबर को टीबीआरएल की चाहरदीवारी में फंस गया था। उनके अनुसार जिस तरह से इसका शव मिला है, उससे लगता है कि यह कैंपस में घुस चुका था और लोगों से आतंकित हो गया होगा। ऐसे में वह निकलने की कोशिश करने लगा। लेकिन उसकी मौत हो गई।
एमएल राजवंशी ने बताया कि तेंदुए की प्राथमिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी बॉडी के भीतरी और बाहरी हिस्से में कोई निशान नहीं पाया गया है। वन विभाग अधिकारियों ने इस मामले में जहर की संभावना से भी इंकार कर दिया है। तेंदुए के शव के पोस्टमार्टम के लिए दो वेटेनरी डॉक्टरों को जिम्मदारी सौंपी गई है।
वाइल्ड लाइफ के एक अधिकारी ने बताया कि टीबीआरएल से वाइल्ड लाइफ को कॉल आई थी। जिसमें कहा गया था कि एक तेंदुआ टीबीआरएल की पिछली दीवार के पास देखा गया है। वाइल्ड लाइफ की टीम वहां पहुंची लेकिन उसे कुछ हासिल नहीं हुआ। वाइल्ड लाइफ टीम के एक सदस्य ने तेंदुए के शव को तारों से निकाला और उसे मोर्चरी में भेज दिया गया।