फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Babbar Khalsa Terrorist Rupinder Singh Family Underground, Police Enquiry

कश्मीरी आतंकियों के संपर्क में भी था बब्बर खालसा का आतंकी, देश विरोधी पोस्ट से भरी है फेसबुक

Thu, 04 Apr 2019 11:42 AM IST
खुशबू गोयल राजेश शांडिल्य, अमर उजाला, निवारसी (कुरुक्षेत्र)
राजेश शांडिल्य, अमर उजाला, निवारसी (कुरुक्षेत्र) Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 04 Apr 2019 11:42 AM IST
विज्ञापन
Babbar Khalsa Terrorist Rupinder Singh Family Underground, Police Enquiry
बब्बर खालसा का आतंकी
विदेशी आकाओं के इशारे पर देश को दहलाने की साजिश के आरोपियों में से एक बब्बर खालसा के आतंकी राजू निवारसी की फेसबुक वॉल आतंकियों के समर्थन से भरी पड़ी हुई है। उसकी फेसबुक वॉल पर खालिस्तान के समर्थन में नारे, भिंडरवाला व कश्मीरी आतंकियों के समर्थन में भी कई टिप्पणियां दर्ज है।
विज्ञापन


इसके अलावा उसने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पर कई अभद्र टिप्पणी की हुई हैं। उसके छह साथियों को तो पंजाब पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार कर लिया है, पर वो अभी तक फरार है। कुरुक्षेत्र के निवारसी गांव के रूपिंदर सिंह उर्फ जोगिंदर सिंह के पिता की गांव में ही आटा चक्की है।
विज्ञापन


रूपिंदर लाडवा बाजार में रेडीमेड गारमेंट की दुकान पर सेल्समैन की नौकरी शनिवार तक करता था। पंजाब पुलिस का कहना है कि रूपिंदर सिंह के तार खालिस्तान और कश्मीर के आतंकियों से जुड़े हुए हैं। रूपिंदर ने शनिवार को अमृतसर जाने के लिये दुकान मालिक से छुट्टी ली थी। इसके अलावा उसने अपनी ही दुकान से चार शर्ट और तीन पैंटें भी खरीदी थी। इसके बाद से ही वह लापता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

परिवार भी भूमिगत हो गया

पंजाब पुलिस की टीम बीते शनिवार से रूपिंदर की तलाश में उसके गांव व रिश्तेदारियों में जा चुकी हैं। इस सभी के बीच उसका पूरा परिवार भूमिगत हो गया है। पुलिस के मुताबिक, रूपिंदर सिंह उन आठ लोगों में शामिल है, जिनके खिलाफ मोहाली में बब्बर खालसा और कश्मीर के आतंकी संगठनों से जुड़े होने का मामला दर्ज किया गया है।

आतंकियों के समर्थक इस समूह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि तीन सदस्य अभी फरार बताए जा रहे हैं। रूपिंदर सिंह व उसके एक अन्य साथी की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। गांव निवारसी में रूपिंदर के घर पर ताला लगा हुआ है। पड़ोसियों का कहना है कि शनिवार से ही उसके परिजन घर में ताला लगाकर कहीं चले गए हैं।

जबकि लाडवा बाजार में जिस दुकान पर वो सेल्समैन के तौर पर काम करता था, वहां से शनिवार को छुट्टी लेकर गया था। यही नहीं, जाते समय उसने दुकान से तीन शर्ट व पैंट भी ली थीं। इस दुकान के पास फल बेचने वाले एक विक्रेता ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि रूपिंदर ने दस दिन पहले ही उसे बताया था कि वह लाडवा से लुधियाना के एक गुरुद्वारे में रहने के लिये जा रहा है और अब वहीं रहेगा।   

पांच सदस्य गिरफ्तार किए जा चुके हैं

बता दें कि पंजाब की मोहाली पुलिस की स्पेशल सेल ने रविवार को फेज-6 स्थित दारा स्टूडियो के पास से आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेश्नल के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया था। इनकी पहचान गुरप्रीत सिंह निवासी चंडीगढ़, करमजीत सिंह निवासी मोगा (पंजाब), लवप्रीत सिंह निवासी संगरूर (पंजाब), हरविंदर सिंह निवासी पंचकूला (हरियाणा), सुल्तान सिंह निवासी कुरुक्षेत्र (हरियाणा) के तौर पर हुई थी। पंजाब पुलिस के एआईजी वरिंदर पाल सिंह के अनुसार, इन पांच सदस्यों के अलावा कुरुक्षेत्र के गांव निवारसी वासी रूपिंदर सिंह, दिल्ली रोहणी निवासी दलेर सिंह बंटी और पंजाब के गुरदासपुर निवासी रणजीत सिंह उर्फ पखोके की तलाश की जा रही है और जल्दी ही उन्हें दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed