फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Babariya took feedback, will present report in front of Kharge and Rahul today

Chandigarh News: बाबरिया ने लिया फीडबैक, आज खरगे और राहुल के सामने रखेंगे रिपोर्ट

Wed, 26 Jun 2024 06:34 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 06:34 AM IST
विज्ञापन
Babariya took feedback, will present report in front of Kharge and Rahul today
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव के परिणामों को लेकर मंगलवार को हरियाणा कांग्रेस प्रभारी दीपक बावरिया ने कांग्रेस के प्रत्याशियों के साथ बैठक कर उनसे फीडबैक लिया। बैठक में सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा को छोड़कर चारों सांसद मौजूद रहे। साथ ही चार अन्य सीटों के प्रत्याशी भी मौजूद रहे। बाबरिया ने सभी से एक-एक करके संबंधित लोकसभा सीट को लेकर चर्चा की और कांग्रेस की जीत और हार के कारण पूछे। वहीं, बुधवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी हरियाणा के नेताओं की बैठक लेंगे। इसी बैठक में बावरिया हरियाणा की रिपोर्ट भी रखेंगे।

बाबरिया की बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर भी मंथन किया गया और लोकसभा सीटों के अंतर्गत संभावित उम्मीदवारों के नामों पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा, प्रत्याशियों ने भितरघात के आरोपों को भी दोहराया है। इनमें महेंद्रगढ़-भिवानी, करनाल, फरीदाबाद और गुरुग्राम सीटें शामिल हैं। चारों लोकसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों ने प्रभारी के सामने कांग्रेस नेताओं द्वारा सही तरीके से साथ नहीं देने और दूसरों की मदद के भी आरोप लगाए हैं। प्रभारी ने लोकसभा चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन को लेकर रिपोर्ट तैयार कर ली है। साथ ही आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी की क्या रणनीति होगी, इस पर केंद्रीय नेता बैठक में रणनीति तय करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed