{"_id":"af430609d7f711a9c93bc0c36e218d6d","slug":"baba-ramdev-will-do-election-campaign-fir-prem-singh-chadumajra","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदूमाजरा के लिए पसीना बहाएंगे बाबा रामदेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदूमाजरा के लिए पसीना बहाएंगे बाबा रामदेव
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Tue, 01 Apr 2014 04:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हलका श्री आनंदपुर साहिब से अकाली-भाजपा उम्मीदवार प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा की चुनावी नैया पार लगाने में योगगुरु बाबा रामदेव भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। बाबा उनके लिए पूरे एक दिन विभिन्न क्षेत्रों में चुनाव प्रचार करेंगे।
इस दौरान बाबा कुछ शहरों में रोड शो करेंगे। तो कहीं पद यात्रा कर लोगों से समर्थन की अपील करेंगे। चुनाव प्रचार की समाप्ति पर शहीद-ए-आजम भगत सिंह को श्रद्धांजलि देकर करेंगे।
प्रो. चंदूमाजरा के चुनावी ऑफिस से जारी शेड्यूल के मुताबिक बाबा रामदेव चंदूमाजरा के पक्ष में दो अप्रैल को शहर पहुंचेंगे। इस दौरान वह दोपहर 11 बजे खरड़ और 12 बजे कुराली में रोड शो करेंगे।
विज्ञापन
इस दौरान जहां वह अकाली-भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाएंगे तथा मोदी की सरकार बनाने में सहयोग की अपील करेंगे। वह रोपड़ में भी एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। फिर बाबा सीधे बलाचौर के लिए रवाना हो जाएंगे। वहां शाम चार बजे पदयात्रा निकालेंगे।
इसके बाद शाम पांच बजे नवांशहर में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम को शहीद-ए-आजम भगत सिंह की मूर्ति पर जाकर श्रद्धांजलि भेंट करेंगे। सारा प्रोग्राम तय शेड्यूल में होगा। जिक्रयोग है कि इससे पहले चंदूमाजरा के पक्ष में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल चुनाव प्रचार कर चुके हैं।
इस दौरान चंदूमाजरा ने कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ विवादस्पद टिप्पणी की थी। इसके बाद कांग्रेस एवं अकालियों में वाकयुद्ध शुरू हो गया था।