फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Baba Ramdev's statement anger in Dalit society

बाबा रामदेव के बयान पर दलित समाज में उबाल

Sat, 26 Apr 2014 05:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Sat, 26 Apr 2014 05:58 PM IST
विज्ञापन
Baba Ramdev's statement anger in Dalit society

योग गुरु बाबा राम देव के बयान के विरोध में शनिवार वाल्मीकि दलित समाज व अन्य जत्थेबंदियों ने ऐतिहासिक गुरुद्वारा सारागढ़ी के पास बैठक करने के उपरांत रेलवे पुल पर राम देव का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। जिस कारण पुल पर यातायात एक घंटे तक जाम रहा।

विज्ञापन


समाज के नेताओं का कहना है कि रामदेव के बयान से उसकी भाईवाल पार्टी (भाजपा)का दलित विरोधी चेहरा सामने आ गया है। उक्त समाज भाईवाल पार्टी का चुनाव में बायकाट करेगी।
विज्ञापन


उक्त समाज के नेता श्याम लाल, ओपी भट्टी, सदानंद दानव, परमजीत सिंह, सुरजीत सिंह, बलविंदर सिंह, जसविंदर कौर, तरसेम सिंह, सतपाल सरपंच, हरभजन बाबा, बलविंदर सिंह, लवकेश भंडारी, रवी कुमार व कुलदीप सिंह ने कहा कि बाबा रामदेव ने मीडिया में बयान दिए हैं कि राहुल गांधी दलितों के घरों में पिकनक और हनीमून मनाने जाता है। इस बयान से दलित समाज की महिलाओं का अपमान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बयान के चलते रामदेव और उसकी भाईवाल पार्टी (भाजपा) का दलित विरोधी चेहरा सबके सामने आ गया है। उक्त नेताओं ने सबसे पहले बैठक की और उसके बाद रेलवे पुल पर बाबा रामदेव का पुतला फूंका।

जिस कारण पुल पर यातायात भी ठप रहा। उक्त नेताओं का कहना है कि दलित समाज रामदेव व उसकी भाईवाल पार्टी का चुनाव में बायकाट करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed