{"_id":"572ee22d4f1c1b687b5cd629","slug":"baba-ramdev-om-parkash-dhankar-hisar-haryana-haryana-politics","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा रामदेव पर BJP मंत्री ने ली चुटकी, कह डाली तीखी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा रामदेव पर BJP मंत्री ने ली चुटकी, कह डाली तीखी बात
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
Updated Mon, 09 May 2016 11:49 AM IST
विज्ञापन
बीजेपी मंत्री ओमप्रकाश धनखड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने प्रोडक्ट के साथ भारतीय बाजार में उतरे बाबा रामदेव पर भाजपाई मंत्री ने चुटकी लेते हुए तीखी बात कह दी। हरियाणा के कृषि एवं पशुपालन मंत्री ओपी धनखड़ कहते हैं कि मंत्री देसी गाय के दूध और घी की पूरे देश में मांग है, लेकिन हम इसका बाजार नहीं बढ़ा पा रहे हैं। यही कारण है कि बाबा रामदेव अकेले ही पूरे बाजार पर कब्जा करने में लगे हैं। इसलिए देसी गाय के दूध और घी का बाजार बढ़ाओ, जिससे बाबा रामदेव बाजार पर कब्जा ना कर सकें।
मंत्री ओपी धनखड़ शनिवार को राज्यस्तरीय गौवंश दुग्ध एवं सौंदर्य प्रतियोगिता में लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने गाय के घी एवं दूध को बढ़ावा देने के लिए पशुपालकों और लोगों को तरह-तरह के उदाहरण देकर समझाया। धनखड़ ने कहा कि भारी पेट वाला आदमी को देखकर साफ पता चल जाता है उसने भैंस का झाकरा बांध रखा है। भैंस के दूध से फैट बढ़ता है और आदमी मोटा हो जाता है। देसी गाय का घी खाने वाला हीरो-हीरोइन की तरह स्लिम ट्रिम रहता है।
ऐसे ही दिल्ली, गुड़गांव, फरीदाबाद, मुंबई में महिलाएं स्लिम ट्रिम रहने के लिए गाय का घी खाती है। इसलिए गाय के घी एवं दूध का बाजार विकसित करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि एक साल में गाय के दूध एवं घी का उत्पादन 2 करोड़ से बढ़ाकर 2.5 करोड़ लीटर तक पहुंचाने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि अपनी गौ भक्ति को गौ शक्ति में बदलना होगा, जिससे प्रदेश की हर गौशाला व पशुपालक गौसंवर्धन का केंद्र बने। उनके अनुसार वीटा के कुरुक्षेत्र प्लांट को भी गौ-दुग्ध व उससे तैयार होने वाले उत्पादों के लिए समर्पित कर दिया गया है।
विज्ञापन
मिस्र की यात्रा में मिला कामधेनु का जिक्र
ओपी धनखड़ ने अपनी मिस्त्र यात्रा जिक्र करते हुए कहा कि वहां पांच हजार वर्ष पुरानी सभ्यता में भी कामधेनु का जिक्र मिलता है। मिस्र के लोग मानते हैं कि उनके देश में गाय को केवल मंदिर में माता का दर्जा दिया जाता है, जबकि बाहर उसे पशुधन माना जाता है। भारत में मंदिर व उससे बाहर भी माता का दर्जा दिया जाता है। इस अवसर पर उन्होंने गौवंश पर आधारित सीडी का विमोचन भी किया।
देवी लाल ने ऊंटनियां की पेंशन ना कराई, हमने गायों की करा दी
धनखड़ ने चुटकी लेते हुए कहा कि पूर्व उप प्रधानमंत्री देवीलाल ने कहा था कि मैं ऊंटनियां की भी पेंशन करा दूंगा। वे ऐसा नहीं कर पाए, लेकिन हमने गायों की पेंशन करा दी। इस प्रतियोगिता में 21 हजार रुपये का इनाम दिया जा रहा है, जो पेंशन से कम नहीं है।