फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Baba Labh Singh will only end his protest after meeting with Rakesh Tikait

चंडीगढ़: अभी आंदोलन बंद नहीं करेंगे मटका चौक पर बैठे बाबा लाभ सिंह, बताई ये वजह

Thu, 09 Dec 2021 04:54 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 09 Dec 2021 04:54 PM IST
सार

छह मार्च से मटका चौक पर प्रदर्शन कर रहे बाबा लाभ सिंह पूरा दिन यहां पर बैठे रहते हैं। 70 वर्षीय लाभ सिंह करनाल से हैं, लेकिन 20 साल से लांडरां में रहते हैं। 

विज्ञापन
Baba Labh Singh will only end his protest after meeting with Rakesh Tikait
मटका चौक पर जश्न मनाते किसान समर्थक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन को गुरुवार को स्थगित कर दिया गया। वहीं किसान आंदोलन के समर्थन में चंडीगढ़ के मटका चौक पर धरना दे रहे बाबा लाभ सिंह अभी अपना विरोध खत्म नहीं करेंगे। बाबा लाभ सिंह का कहना है कि दिल्ली से राकेश टिकैत आएंगे। वही मोर्चा खत्म करवाएंगे। बाबा लाभ सिंह मटका चौक पर किसानों के समर्थन में 6 मार्च से प्रदर्शन कर रहे हैं।

विज्ञापन


इससे पहले बाबा लाभ सिंह का सामान पुलिस की ओर से उठाने पर भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का गुस्सा फूट पड़ा था। फेसबुक पर लाइव आकर उन्होंने पुलिस को चेतावनी दी थी कि जब्त किया गया सामान फौरन लौटाया जाए नहीं तो हमारे लिए मटका चौक दूर नहीं है। टिकैत के तेवर देख पुलिस मंगलवार दोपहर तीन बजे से पहले ही मटका चौक से उठाई कुर्सियां और स्टूल लौटा गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार रात मटका चौक पर लगे बाबा लाभ सिंह के टेंट से पुलिस ने पांच कुर्सियां, दो स्टूल के अलावा लाइटें और ग्रीन जाली उठा ली थी। इसकी जानकारी मिलते ही किसान समर्थकों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने थाना घेराव की योजना बनाई थी। इसके बाद राकेश टिकैत फेसबुक पर लाइव हुए और उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि आज का एक बड़ा मामला चंडीगढ़ का है। बाबा लाभ सिंह मटका चौक पर बैठे हैं। वहां का चौकी प्रभारी कभी टेंट, कभी कुर्सी और कभी कुछ और सामान उठाकर ले जाता है। यदि वहां से टेंट हटाने की कोशिश हुई तो आंदोलन तेज होगा। कहीं ऐसा न हो कि सब जगह का टेंट हट जाए और मटका चौक का टेंट चार दिन बाद हटे। इसे ऐतिहासिक न बनने दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed