फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Baba Labh Singh again camped at Matka Chowk tent

किसान आंदोलन: मटका चौक पर तंबू गाड़ बाबा लाभ सिंह ने फिर डाला डेरा

Sun, 27 Jun 2021 02:24 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 27 Jun 2021 02:24 AM IST
सार

शनिवार का दिन पूरे ट्राईसिटी के लिए गहमागहमी का रहा। किसान संगठनों ने राजभवन की ओर कूच किया तो पुलिस को घंटों सड़कों पर मशक्कत करनी पड़ी। हजारों की संख्या में किसान पंचकूला और मोहाली के रास्ते चंडीगढ़ में दाखिल हुए। इन किसानों ने राजभवन तक मार्च का एलान पहले से किया था। 

विज्ञापन
Baba Labh Singh again camped at Matka Chowk tent
मटका चौक पर समर्थकों के साथ बैठे बाबा लाभ सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मटका चौक से हटाए गए बाबा लाभ सिंह के तंबू को शनिवार को दोबारा गाड़ दिया गया। इसके बाद बाबा ने इसी तंबू में डेरा डाला है। ऐसे में बाबा के मटका चौक पर तंबू गाड़ने से पुलिस की मुश्किलें एक बार फिर से बढ़ गई हैं। तंबू लगने की सूचना पर मौके पर एसपी सिटी केतन बंसल समेत सेक्टर-17 थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिस भी पहुंची लेकिन तंबू को नहीं हटवाया गया।

विज्ञापन


इस दौरान बाबा लाभ सिंह का कहना था कि इसी जगह तंबू लगाकर बैठूंगा। इस बीच उनके समर्थकों का आना जाना लगा रहा। मंगलवार पुलिस ने बाबा को हटाकर रोज गार्डन की तरफ वाली सड़क किनारे बिठाया था लेकिन बाबा अपनी पुरानी जगह को छोड़ने को तैयार नहीं है। तंबू हटने के बाद से बाबा मटका चौक पर बिना तंबू के ही बैठे रहते थे।
विज्ञापन


गौर रहे कि को सेक्टर 17 थाना पुलिस बाबा लाभ सिंह को मटका चौक से हटाकर उनका तंबू उखाड़ दिया था। इसके बाद उनके समर्थकों ने थाने के बाहर घेराव कर जमकर हंगामा किया था। बाद में पुलिस ने इस सहमति पर बाबा को छोड़ा कि उन्हें मटका चौक से हटकर बैठना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद बाबा लाभ सिंह पुरानी वाली जगह से करीब 100 मीटर की दूरी पर रोज गार्डन की तरफ तंबू गाड़ा था। बता दें कि मटका चौक पर अक्सर वीआईपी रूट लगता रहता है। इसके चलते पुलिस बाबा को कई बार हटाने की कोशिश की है लेकिन समर्थकों के चलते वह अक्सर नाकाम रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed