फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BA first year student injured in attack dies in PGI

Chandigarh News: हमले में घायल बीए प्रथम वर्ष के छात्र की पीजीआई में मौत

Mon, 04 Dec 2023 02:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Dec 2023 02:24 AM IST
विज्ञापन
BA first year student injured in attack dies in PGI
चंडीगढ़। पीजीआई में भर्ती बीए प्रथम वर्ष के छात्र मुकुल पाटिल (18) ने शनिवार देर रात लगभग दो बजे दम तोड़ दिया। मुकुल पर बीते बुधवार को नाबालिग समेत दो ने घर के पास ही चाकू से हमला किया था। सेक्टर-11 थाना पुलिस के तहत आने वाली सेक्टर-24 चौकी पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। अब उनके खिलाफ दर्ज मामले में हत्या की धारा जोड़ दी है। साथ शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

आरोपियों में से सेक्टर-25 कॉलोनी के 17 वर्षीय नाबालिग ने मुकुल को चाकू मारा था जबकि उसका साथी सेक्टर-24 निवासी अंकुर उर्फ सन्नी भी वारदात में शामिल था। उसे बुड़ैल जेल भेजा गया है जबकि नाबालिग को बाल सुधारगृह भेजा गया है। वारदात के अगले ही दिन दोनों पकड़ में आ गए थे। हमला बीते 24 नवंबर को हुई एक मारपीट की घटना का नतीजा बताई गई थी। सेक्टर-25 की पार्षद पूनम ने पुलिस से मामले की गहन जांच की मांग की है।
विज्ञापन

मरने से पहले सेक्टर 25 निवासी मुकुल ने कहा था कि बीते 24 नवंबर को किसी बात को लेकर कॉलोनी के ही एक युवक और सेक्टर-24 के एक अन्य युवक ने उसके साथ झगड़ा किया था। उसके बाद दोनों उसे धमकी देकर चले गए थे। शिकायतकर्ता ने इस बात को गंभीरता से नहीं लिया और न ही किसी को बताया। इसके बाद बीते बुधवार दोपहर लगभग ढाई बजे वह घर के बाहर गली में खड़ा था, तभी आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। सेक्टर-25 निवासी नाबालिग आरोपी ने हमले के दौरान उसे कहा कि वह उसे जिंदा नहीं छोड़ेगा। इतना कहते ही उसने चाकू निकाला और उसके पेट के बाईं तरह घोंप दिया। उसे लहुलुहान हालत में सेक्टर-16 के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया था। बाद में हालत बिगड़ने पर पीजीआई रेफर किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed