{"_id":"60f1bc67c31830db0eb807a12e0c322e","slug":"awareness-program-on-diabetes-day-by-pgi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायबिटीज से लड़ना है तो 15 को पहुंचें सुखना लेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायबिटीज से लड़ना है तो 15 को पहुंचें सुखना लेक
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 13 Nov 2015 02:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डायबिटीज डे के उपलक्ष्य पर पीजीआई इंडोक्राइनोलाजी डिपार्टमेंट की ओर से सुखना लेक पर रविवार 15 नवंबर को जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
इस दौरान पीजीआई की ओर से सुखना लेक पर आने वाले मरीजों का ग्लूकोज, ब्लड प्रेशर और शरीर में फैट की जांच मुफ्त में की जाएगी।
इंडोक्राइनोलाजी डिपार्टमेंट के एडिशनल प्रोफेसर संजय बडाडा ने बताया कि दो घंटे चलने वाले कार्यक्रम में एक पब्लिक कार्यशाला भी आयोजित की जाएगी।
इसमें आने वाले लोगों को बताया जाएगा कि डायबिटीज क्या है? डायबिटीज होने पर आंख, किडनी, हार्ट और पैर को कैसे सुरक्षित रखा जाए। आपरेशन से डायबिटीज के खतरे को कैसे टाला जा सकता है। इस बारे में पीजीआई के एक्सपर्ट सरल भाषा में लोगों को बताएंगे।
विज्ञापन
सुखना लेक में होने वाली जांच के बार मरीजों को एक्सरसाइज, इलाज और डाइट के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। डायबिटीज होने पर डाइट और एक्सरसाइज का अहम रोल होता है। इस बारे में मरीजों को जानकारी नहीं होती है। कई डाक्टर भी इस बारे में नहीं बता पाते हैं।
विज्ञापन
सुखना लेक में आकर मरीज इसका लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ में डायबिटीज का खतरा सबसे ज्यादा है। डायबिटीज होने के बाद पीड़ित और उनके परिजनों को काफी मुश्किलों से जूझना पड़ता है।
डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है, जिसे आसानी से रोका जा सकता है। इसीलिए यह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
डायबिटीज पेशेंट को सम्मानित किया जाएगा
डायबिटीज डे के मौके पर पीजीआई उन पेशेंटों को सम्मानित करने जा रही है, जिन्हें आठ से दस साल की उम्र में डायबिटीज हो गई थी और अब वे 50 की उम्र पार कर चुके हैं।
ऐसे लोगों को पीजीआई सुखना लेक पर सम्मान देगी। ऐसे पेशेंट डायबिटीज के रोल माडल हैं। वे दूसरे पेशेंटों को सीख दे सकते हैं कि कैसे गंभीर बीमारी के बावजूद उनकी जिंदगी बेहतर रही।