फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Awareness campaign on use of anti-biotic from 16 Nov

एंटीबायोटिक को कहें बाय बाय, 16 से अभियान

Thu, 14 Nov 2013 04:08 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 14 Nov 2013 04:08 PM IST
विज्ञापन
Awareness campaign on use of anti-biotic from 16 Nov
एंटीबायोटिक दवाओं के अधिक इस्तेमाल से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


इमर्जिंग एंटीमाइक्रोबायल रिजिसटेंस सोसायटी (ईएआरएस) इसका आयोजन कर रहा है। पूरे देश में 16 से 23 नवंबर तक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

ईएआरएस के प्रतिनिधि के तौर पर डॉ. मनु चौधरी ने कहा कि इस अभियान को 6 शहरों चंडीगढ़- पंचकूला- मोहाली (ट्राइसिटी), नई दिल्ली, मुंबई, बंगलूरु, चेन्नई और हैदराबाद में चलाया जा रहा है।

इन शहरों में जागरूकता मार्च होगा और आम लोगों को एंटीबायोटिक्स का इस्तेमाल समझदारी के साथ करने के बारे में जानकारी दी जाएगी।

पहली वॉक चंडीगढ़ और मुंबई में एक साथ 16 नवंबर को आयोजित होगी। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्टिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (नाइपर), पंजाब यूनिवर्सिटी व इमटेक भी इस अभियान के साथ जुड़े हैं।
विज्ञापन


पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के जज जस्टिस एनके संघी 16 नवंबर को पीजीआई के सामने झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। पीजीआई से चलकर ये रैली सेक्टर-17 प्लाजा पहुंचेगी। एंटीबायोटिक जागरूकता पर एक नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed