फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Awareness: 12 organ donation in PGI within five months

जागरूकता: पीजीआई में पांच महीने के भीतर 12 आर्गन डोनेशन

Sun, 29 May 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 29 May 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
Awareness: 12 organ donation in PGI within five months
पीजीआई चंडीगढ़

आर्गन डोनेशन की जंग में पीजीआई को जबरदस्त कामयाबी हासिल हुई है। पांच महीने के भीतर 12 ब्रेन डेड पेशेंट के आर्गन डोनेशन में सफलता मिली है। यदि पिछले साल की बात करें तो मई महीने तक सिर्फपांच आर्गन डोनेशन हुए थे। इसमें कोई शक नहीं कि पीजीआई ने आर्गन डोनेशन के प्रति लोगों को जागरूक बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं।

विज्ञापन


पिछले एक साल से स्कूल कालेज और संस्थानों में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें पीजीआई के ट्रांसप्लांट को-आर्डिनेटर और नोडल आफिसर डा. विपिन कौशल का भी अहम योगदान रहा है। ब्रेन डेड पेशेंट घोषित होने के बाद पीड़ित के परिजनों को आर्गन डोनेशन के लिए तैयार करने का काम ट्रांसप्लांट को-आर्डिनेटर का होता है, जो काफी मुश्किल काम होता है।
विज्ञापन


विमला देवी दे गईं चार को नया जीवन
होशियारपुर के रहने वाली विमला देवी मरते-मरते चार लोगों को जीवन दे गईं। वे अपने घर पर गिर गईं थीं। उन्हें काफी गंभीर चोटें आईं थीं। उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया। जब वे पीजीआई आईं तो उन्हें ब्रेन हेमरेज था। काफी कोशिशों के बावजूद डाक्टर उनकी रिकवरी करने में असफल रहे। ट्रांसप्लांट को-आर्डिनेटर राजेंद्र कौर ने इस बारे में विमला देवी के बेटे धमेंद्र सोढी से बात की। धमेंद्र अपनी मां के आर्गन देने के लिए राजी हो गए। धमेंद्र पहले से ही आर्गन डोनेशन के लिए जागरूक थे। इसलिए ट्रांसप्लांट को-आर्डिनेटर को ज्यादा दिक्कते नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो किडनी और दो कोर्निया दीं
रीजनल आर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट आर्गेनाइजेशन के नोडल आफिसर डा. विपिन कौशल ने बताया कि पेशेंट को ब्रेन डेड घोषित करने के बाद उनकी दो किडनी जरूरतमंद मरीज को दी गई। इससे दोनों मरीजों को नई जिंदगी मिली। विमला देवी की दोनों कोर्निया भी जरूरतमंद पेशेंट के काम आ गईं हैं। नोडल आफिसर डा. विपिन कौशल ने कहा कि अभी भी लोगों में जागरूकता की जरूरत है। जागरूकता के लिए सिविल सोसाइटी, धार्मिक नेताओं और अन्य लोगों को जागरूकता फैलानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed