फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Avoid making fake content viral to humiliate someone, it is a crime

किसी को नीचा दिखाने के लिए फेक कंटेंट को वायरल करने से बचें, यह अपराध

Wed, 25 May 2022 01:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Avoid making fake content viral to humiliate someone, it is a crime
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड मैनेजमेंट साइंसेज (यूआईएमएस) में मंगलवार को चंडीगढ़ पुलिस की साइबर क्राइम इंवेस्टिगेशन सेल के सहयोग से अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से साइबर क्राइम जागरुकता पर पुलिस की पाठशाला का आयोजन करवाया गया। इस दौरान साइबर क्राइम एक्सपर्ट विकास सांगवान ने छात्रों को बताया कि किसी को नीचा दिखाने के लिए अगर आप सोशल मीडिया पर उसका फेक अकाउंट बनाकर खराब कंटेट या फोटोज अपलोड करते हैं तो यह अपराध की श्रेणी में आता है। इसके अलावा किसी को बदनाम करने वाला कंटेट, फोटो, वीडियो आदि को वायरल करने से बचें। इसके लिए जेल भी हो सकती है, इसलिए हमेशा वायरल कंटेट को शेयर करने से बचें।
विज्ञापन

साइबर एक्सपर्ट विकास ने बताया कि अपना पासवर्ड हमेशा बचाकर रखें। उसके कैरेक्टर्स ऐसे हों कि कोई हैक न कर पाए। इससे आपका सोशल मीडिया अकाउंट हैक होने से बचेगा और आपके साथ अपराध होने की संभावना कम होगी। सोशल मीडिया पर अपनी फोटो और निजी जानकारी को निजी रखें, किसी के साथ इसे साझा नहीं करें क्योंकि आजकल सोशल मीडिया से फोटो लेकर फेक अकाउंट बनाकर उसी आदमी के जानकारों से पैसे मांगने और ठगी के मामले सामने आ रहे हैं। अपराधी सोशल मीडिया से फोटो और कंटेट चुराकर फेक प्रोफाइल बनाता है और आप ही के दोस्तों को फ्रेंड रिक्वसेट भेजकर उनके साथ अपराध को अंजाम देता या ब्लैकमेल करता है। कार्यक्रम में पीयू के रजिस्ट्रार डॉ. वाईपी वर्मा मुख्य अतिथि थे। उन्होंने छात्रों को बताया कि ऑनलाइन अपराधों में सबसे अधिक फाइनेंशियल फ्राड हो रहे हैं इसलिए हमेशा सिक्योर नेटवर्क और वेबसाइट का ही इस्तेमाल करें। वहीं साइबर अपराध से बचाव का एक ही तरीका है जागरूक होना। इसलिए कोई भी जानकारी साझा करते समय हमेशा सतर्क रहें। यूआईएमएस निदेशक प्रोफेसर मोनिका अग्रवाल ने मुख्यातिथि और वक्ताओं का आभार जताया।
विज्ञापन

शादी की वेबसाइट पर नहीं बनाएं प्रोफाइल
एएसआई गुलाब सिंह ने बताया कि युवाओं के साथ शादी की वेबसाइट के जरिए भी बहुत से अपराध हो रहे हैं। अपराधी शादी की वेबसाइट पर फेक प्रोफाइल बनाते हैं, मैच करते हैं, चैट करते हैं और फिर भरोसे में लेकर अपराध को अंजाम देते हैं। इसमें साइबर वित्तीय धोखाधड़ी के मामले सबसे अधिक सामने आ रहे हैं। इसलिए ऑनलाइन वेबसाइट के जरिए रिश्ते बनाने से बचें। साइबर क्राइम बिना इंटरनेट के भी हो सकता है। अगर कोई आप से नॉर्मल कॉल पर भी पैसे से संबंधित अहम जानकारी लेकर फ्रॉड करता है तो उसे भी साइबर क्राइम ही माना जाता है। ओटीपी यानी वन टाइम पासवर्ड ताले की चाबी की तरह है, इसलिए इसे किसी से शेयर नहीं करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed