{"_id":"5d4981e48ebc3e6c9d3b5523","slug":"avinash-rai-khanna-meets-to-party-workers-in-sangrur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यकर्ताओं की मांग-पंजाब में अकेले विस चुनाव लड़े भाजपा, अविनाश राय खन्ना ने कही बड़ी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यकर्ताओं की मांग-पंजाब में अकेले विस चुनाव लड़े भाजपा, अविनाश राय खन्ना ने कही बड़ी बात
Wed, 07 Aug 2019 02:01 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 07 Aug 2019 02:01 AM IST
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से पार्टी नेतृत्व के समक्ष बार-बार पंजाब में अकेले दम पर विधानसभा चुनाव लड़ने की मांग उठाई जा रही है। सोमवार को जिला संगरूर के दौरे पर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व जम्मू कश्मीर के प्रभारी अविनाश राय खन्ना के समक्ष पार्टी कार्यकर्ताओं ने फिर से उक्त मुद्दा उठाया।
विज्ञापन
मालवा इलाके में अब तक भाजपा विधानसभा में नुमाइंदगी नहीं मिलने का दर्द कार्यकर्ताओं की जुबान पर झलक उठा। वर्कर्स ने कहा कि कार्यकर्ताओं का मनोबल गिर रहा है। कार्यकर्ताओं ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते कहा कि भाजपा अपने दम पर पंजाब में अगला विधानसभा चुनाव लड़े।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अविनाश राय खन्ना ने कहा कि पार्टी के सदस्यता अभियान में सौ फीसदी योगदान देकर पार्टी की जड़ें मजबूत करें। सदस्यता अभियान को सफल बनाकर सबकुछ हासिल किया जा सकता है।
विज्ञापन
पार्टी के अनुशासन को कायम रखने का पाठ पढ़ाते खन्ना ने कहा कि कार्यकर्ताओं को भावनाओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष जरूर रखेंगे। इस दौरान खन्ना ने संगरूर व सुनाम में चार बैठकों में हिस्सा लिया और कार्यकर्ताओं ने उनका सम्मान किया।