फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Automatic parking is cut by hand slips

ऑटोमेटिक पार्किंग में हाथ से कट रही पर्चियां

Mon, 06 Jan 2014 09:23 AM IST
अमर उजाला चंडीगढ़
अमर उजाला चंडीगढ़ Updated Mon, 06 Jan 2014 09:23 AM IST
विज्ञापन
Automatic parking is cut by hand slips
नगर निगम ने लाखों रुपये खर्च कर शहर में ऑटोमेटिक पार्किंग तो शुरू कर दी, लेकिन इसका जनता को कोई लाभ नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन


सेक्टर-17 में एंपायर स्टोर के सामने बनी नई पार्किंग केवल उद्घाटन के दिन तक ही ऑटोमेटिक थी। इसके बाद से यहां कंप्यूटराइज्ड नहीं, बल्कि हाथ से ही पर्चियां काटी जा रही हैं।

इस ऑटोमेटिक पार्किंग का उद्घाटन 27 दिसंबर को हुआ था। तब से इसका सिस्टम लगातार खराब हो रहा है। रविवार को भी सिस्टम खराब ही रहा, जिस कारण लोगों को हाथ से ही पर्चियां काट कर दी जा रही थीं।
विज्ञापन


नगर निगम ने करीब 16 लाख रुपये खर्च कर पार्किंग में ऑटोमेटिक सिस्टम इंस्टॉल किए थे। यहां वाहनों के लिए घंटों के हिसाब से रेट तय किए थे। गाड़ी के लिए पहले चार घंटों के 5 रुपये और अगले हर घंटे के भी 5-5 रुपये तय किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें यह भी शर्त थी कि अगर ऑटोमेटिक सिस्टम खराब होगा तो घंटों के हिसाब से नहीं, बल्कि 5 रुपये ही चार्ज लिए जाएंगे। फिर भी पार्किंग के कर्मचारी लोगों को पर्ची देकर उस पर टाइम लिख देते हैं, उसके बाद वापसी पर घंटों के हिसाब से चार्ज वसूल रहे हैं।

टू-व्हीलर को डिटैक्ट नहीं कर रहा सिस्टम
सेक्टर-17 की इस ऑटोमेटिक पार्किंग का सिस्टम केवल फोर-व्हीलर्स के लिए ही है। टू-व्हीलर को तो यह सिस्टम डिटैक्ट ही नहीं कर रहा है।

टू-व्हीलर को तो उद्घाटन के दिन से हाथ से पर्ची काट कर दी जा रही है। इतना ही नहीं यहां ओवचार्जिंग भी खूब हो रही है। बाइक चालकों से दो की बजाय 5 रुपये चार्ज किए जा रहे हैं।


जब से पार्किंग शुरू हुई है, तब से दो-तीन दिन ही सिस्टम ढंग से काम किया है। कई बार अधिकारियों को शिकायत दी। वो ठीक भी कर जाते हैं, लेकिन फिर सिस्टम खराब हो जाता है।
रणधीर सिंह, पार्किंग कांट्रैक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed