फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Auto riders snatch mobile and cash from Cook

ऑटो सवारों ने कुक से मोबाइल और नकदी छीनी

Wed, 18 Nov 2020 02:14 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 02:14 AM IST
विज्ञापन
Auto riders snatch mobile and cash from Cook
चंडीगढ़। अटावा चौक के पास ऑटो सवार तीन युवक कुक का काम करने वाले एक युवक से मोबाइल और 800 रुपये छीनकर फरार हो गए। आरोपियों ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब पीड़ित साइकिल से अपने घर लौट रहा था। मामले की सूचना पर पहुंची सेक्टर-36 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कजहेड़ी निवासी राजकुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सेक्टर-17 स्थित एक होटल में कुक है। वह सोमवार रात करीब 11.15 बजे साइकिल से घर लौट रहा था। अटावा चौक से थोड़ा आगे सेक्टर-43 के साइकिल ट्रैक के पास पहुंचा तो उसके आगे अचानक एक ऑटो रुक गया। ऑटो से तीन युवक उतरे और जेब चेक कराने के लिए बोलने लगे। विरोध करने पर एक युवक ने बाजू पकड़ ली। वहीं अन्य दोनों युवकों ने उसके जेब से 700 से 800 रुपये और मोबाइल निकालकर फरार हो गए। शोर शराबे के बाद आसपास के लोग जमा हो गए। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया है ताकि आरोपियों का सुराग लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed