फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Auto Gangrape Case Verdiction

ऑटो गैंगरेप की पीड़िता को न्याय मिलने में देरी हुई, लेकिन अदालत के फैसले से खुश हूं: वसीम मलिक

Thu, 15 Aug 2019 01:33 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 15 Aug 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
Auto Gangrape Case Verdiction
वसीम मलिक - फोटो : अमर उजाला
मैं तो पहले से ही निर्दोष था, चंडीगढ़ पुलिस ने जानबूझ कर झूठे केस में फंसाया और फिर अपनी कहानी को सच साबित करने के लिए कई महीनों तक टॉर्चर किया। यही नहीं, 17 महीने तक जेल में रखा। अब जाकर असली दोषियों को सजा मिली। न्याय में देरी हुई, लेकिन अदालत के फैसले से खुश हूं। यह कहना है वसीम मलिक का, जिन्हें पुलिस ने ऑटो गैंगरेप केस में आरोपी बनाकर डेढ़ साल तक जेल में रखा।
विज्ञापन


सेक्टर-52 में रहने वाले वसीम मलिक को एक ऐसे गुनाह के लिए 17 महीने जेल में बिताने पड़े, जो उसने किया ही नहीं था। घटना के करीब डेढ़ साल बाद सेक्टर-29 ऑटो गैंगरेप केस में वसीम मलिक को कोर्ट ने बेगुनाह साबित कर दिया था। इस केस में पुलिस ने पहले तो वसीम मलिक को आरोपी बनाया, फिर जब असली गुनाहगार पकड़े गए तो वसीम का नाम केस से हटा दिया।
विज्ञापन


वसीम मलिक को अपनी बेगुनाही साबित करने में दो साल लग गए। इन दो साल ने उसकी पूरी जिंदगी ही बदलकर रख दी। बेगुनाह साबित करने के लिए वसीम को अपना घर तक बेचना पड़ गया। घर के अलावा उसकी गाड़ी भी बिक गई। पुलिस ने वसीम की कटिंग करवाई, शेविंग करवाई ताकि उसका चेहरा उस आरोपी जैसा लगे जिसने लड़की के साथ रेप किया था। पुलिस ने उसे खूब टॉर्चर किया, उसे खूब पीटा भी गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed