फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Auto drivers will be challaned for not wearing a uniform in Chandigarh

सख्त आदेश जारी: चंडीगढ़ में नहीं चलेगी ऑटो चालकों की मनमानी, पहननी होगी वर्दी वरना कटेगा चालान

Tue, 05 Oct 2021 01:35 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 05 Oct 2021 01:35 AM IST
सार

चंडीगढ़ में अब ऑटो चालकों की मनमानी नहीं चल पाएगी। उन्हें हर हाल में वर्दी पहननी पड़ेगी। अगर ऐसा नहीं करते हैं तो चालान भुगतने को तैयार रहें। चंडीगढ़ प्रशासन ने एक बार फिर इस संबंध में सख्त आदेश जारी कर दिया है। नियम नहीं मानने वालों के खिलाफ कार्रवाई तय है।  

विज्ञापन
Auto drivers will be challaned for not wearing a uniform in Chandigarh
फाइल फोटो

विस्तार

चंडीगढ़ में प्रशासन ने ऑटो चालकों के लिए ड्रेस कोड लागू किया था लेकिन कार्रवाई नहीं होने के चलते ऑटो चालक वर्दी पहनना भूल गए हैं। पुलिस वेरिफिकेशन के दस्तावेज के साथ नाम व मोबाइल नंबर प्रदर्शित करने के भी नियम हैं लेकिन ऑटो चालक इसे भी नहीं मानते लेकिन अब ऑटो चालकों की मनमानी नहीं चलेगी, क्योंकि प्रशासन ने पुन: आदेश जारी कर इन नियमों को नहीं मानने वालों पर कार्रवाई का आदेश दिया है।

विज्ञापन


यूटी प्रशासन की तरफ से निर्देश जारी किया गया है कि शहर में चल रहे ऑटो रिक्शा पर चालकों को अपनी पूरी जानकारी प्रदर्शित करनी होगी। ऑटो के बाएं तरफ ऑटो रिक्शा चालक का नाम, मोबाइल नंबर व पते आदि की जानकारी देनी होगी। पुलिस वेरिफिकेशन रिपोर्ट भी साथ में रखनी होगी और ऑटो के अन्य दस्तावेज भी पूरे होने चाहिए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- लुधियाना: किसान ने फांसी लगा दी जान, सुसाइड नोट में लिखा- लखीमपुर घटना को बर्दाश्त नहीं कर सका
विज्ञापन
विज्ञापन


आदेश का पालन न करने पर मोटर व्हीकल एक्ट-1988 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी, जिसमें चालान के साथ ही ऑटो को जब्त भी किया जा सकता है। पहले भी प्रशासन की तरफ से इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। शुरू में ऑटो चालकों ने इन नियमों को माना लेकिन यातायात पुलिस की ओर से कार्रवाई न किए जाने से वह नियम कागजों में ही सिमट गए। इसके चलते ही विभाग की तरफ से दोबारा से इस संबंधित आदेश जारी किए गए हैं। इसके अलावा चालकों को तय वर्दी पहनने के भी निर्देश दिए गए हैं, जो ग्रे पैंट व शर्ट है। इसके अलावा शर्ट की पॉकेट पर ड्राइवर का नाम भी लिखा होना चाहिए।

कुछ दिन पहले युवती के साथ घटी थी घटना, इसलिए जारी हुए आदेश
कॉलेज से घर जाने के लिए शुक्रवार को ऑटो में बैठी एक छात्रा को अगवा करने की कोशिश हुई, उसने किसी तरह ऑटो से छलांग लगाकर जान बचाई थी। छात्रा को ऑटो चालक और एक महिला जबरदस्ती दूसरे रास्ते पर ले जाने लगे। कई बार कहने के बावजूद जब चालक ने रास्ता नहीं बदला तो जान बचाने के लिए छात्रा ने ऑटो से छलांग लगा दी। यह देख ऑटो चालक मौके से भाग निकला। छात्रा के पैर में चोट आई है। इस घटना के बाद से ऑटो चालक की पहचान नहीं हो पाई है। इसलिए प्रशासन ने पुन: आदेश जारी कर नियमों को नहीं मानने वालों पर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed