फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Auto driver who stole laptop from PGI arrested, three laptops and 25 mobile phones also recovered

Chandigarh News: पीजीआई से लैपटॉप चुराने वाला ऑटो चालक शिकंजे में, तीन लैपटॉप और 25 मोबाइल फोन भी बरामद

Fri, 29 Sep 2023 02:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Sep 2023 02:16 AM IST
विज्ञापन
Auto driver who stole laptop from PGI arrested, three laptops and 25 mobile phones also recovered
चंडीगढ़। पीजीआई से लेपटॉप चुराने वाले एक ऑटो चालक को पकड़कर पुलिस ने उससे कुल तीन लैपटॉप और चोरी के 25 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इस मामले में सेक्टर-11 थाना पुलिस ने कच्ची कॉलोनी धनास के 22 वर्षीय धीरज उर्फ धीरू को गिरफ्तार किया है। थाना पुलिस ने बीते 25 सितंबर को चोरी का यह मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता खुड्डा अलीशेर के 23 वर्षीय पद्मा गुरमद ने पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि वह पीजीआई में रेडियो डायग्नोसिज का छात्र है। उसने घटना वाले दिन अपना लैपटॉप डेक्सा रूम में रखा था। दोपहर को लगभग एक बजे काम खत्म कर जब वह डेक्सा रूम में गया तो वहां लैपटॉप नहीं था। ऐसे में पुलिस को चोरी की शिकायत दी गई थी। इस मामले में जानकारी के आधार पर पुलिस ने धीरज को गिरफ्तार कर लिया। उसका दो दिन का पुलिस रिमांड लिया गया। पूछताछ के आधार पर चोरी के तीन लैपटॉप और 25 मोबाइल फोन भी बरामद हुए। उसने ये सब नजदीक स्थित काली माता मंदिर में ट्यूबवैल के पास झाड़ियों में छिपाए हुए थे। पुलिस के मुताबिक यह उसने अलग अलग जगहों से चुराए थे। पुलिस इन चोरी के मोबाइल फोन और बरामद दो लैपटॉप की जानकारी जुटाने में लगी है। आरोपी शादीशुदा है और ऑटो चालक बताया गया है। जनवरी, 2021 में उसके खिलाफ सेक्टर-26 थाना पुलिस ने चोरी का एक मामला दर्ज किया था। उस मामले में भी उससे बरामदगी हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed