{"_id":"65f76b0eb2ed3ec8090e05c4","slug":"auto-driver-injured-in-attack-by-e-rickshaw-drivers-dies-in-pgi-chandigarh-news-c-16-pkl1043-378329-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: ई-रिक्शा चालकों के हमले में घायल ऑटो चालक की पीजीआई में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: ई-रिक्शा चालकों के हमले में घायल ऑटो चालक की पीजीआई में मौत
विज्ञापन
मनीमाजरा। बीते दस मार्च को ऑटो और ई-रिक्शा चालकों के बीच हुई मारपीट के बाद कोमा में गए ऑटो चालक ने रविवार सुबह पीजीआई में दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान पंचकूला सेक्टर-18 निवासी हंसराज यादव (27) के रूप में हुई है। वह मूलरूप से यूपी के जिला गोंडा का रहने वाला था। यहां पर वह अपने परिजनों के साथ ऑटो चलाने का काम करता था।जानकारी के अनुसार, हंसराज यादव 10 मार्च को हाउसिंग बोर्ड चौक के पास बने ऑटो स्टैंड पर सवारियों का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान स्थानीय ऑटो स्टैंड के एक ऑटो चालक की ई-रिक्शा चालक विशाल के साथ सवारी को लेकर बहस हो रही थी। झगड़ा होते देख हंसराज बीच-बचाव करने पहुंच गया। उसने दोनों चालकों को समझाया, जिसके बाद मामला शांत हो गया लेकिन कुछ देर बाद ई-रिक्शा चालक विशाल अपने कुछ साथियों के साथ ऑटो स्टैंड पर पहुंचा। सबने डंडे और हेलमेट ले रखे थे। उन्होंने हंसराज को स्टैंड पर बैठे देख उस पर हमला बोल दिया। हमले में हंसराज के सिर में गंभीर चोटें आईं। वारदात को अंजाम देकर आरोपी भाग निकले।
घायल हंसराज को पंचकूला सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां से हालत गंभीर होने पर उसे जीएमसीएच-32 और फिर शाम को वहां से पीजीआई रेफर कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल होने के चलते हंसराज कोमा में चला गया था। पीजीआई में इलाके के दौरान रविवार सुबह चार बजे उसने दम तोड़ दिया।
बचपन में हो गई थी माता-पिता की मौत, बड़े भाई के साथ रहता था
पुलिस ने इस मामले में पहले मारपीट का मामला दर्ज किया था। अब उसमें हत्या की धारा जोड़ते हुए बुढ़नपुर इंदिरा कॉलोनी निवासी विशाल, कौशल व अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हंसराज का शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद उसे परिजनों को सौंपा जाएगा। मृतक हंसराज दो बड़े भाइयों के साथ यहां पंचकूला रहता था। उसके माता-पिता की बचपन में ही मौत हो गई थी। इस पर भाजपा नेता शशि शंकर तिवारी व अन्य ने डीएसपी से मुलाकात की और अपना रोष जाहिर किया।