{"_id":"665e5b01850e3fa4c00aa497","slug":"auto-driver-dies-due-to-collision-with-innova-at-housing-board-chowk-in-manimajra-chandigarh-news-c-16-pkl1043-436885-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: मनीमाजरा में हाउसिंग बोर्ड चौक पर इनोवा की टक्कर से ऑटो चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: मनीमाजरा में हाउसिंग बोर्ड चौक पर इनोवा की टक्कर से ऑटो चालक की मौत
विज्ञापन
मनीमाजरा। हाउसिंग बोर्ड चौक पर तेज रफ्तार इनोवा ने सोमवार सुबह सात बजे एक ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। ऑटो में सवार चार लोग घायल हो गए। टक्कर में ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं इनोवा सड़क के बीचोें-बीच बने डिवाइडर में को तोड़ते हुए तीन बार पलटी खाकर दूसरी तरफ जाकर पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही पीसीआर ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 28 साल के ऑटो चालक रणजीत सिंह की पीजीआई में मौत हो गई। वहीं, ऑटो सवार सेक्टर-56 निवासी भूरा, मुन्ना और जसन को सेक्टर-16 अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हालांकि, इन्हें उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। मोहाली फेस वन निवासी रणजीत सिंह के शव को पुलिस ने शवगृह में रखवा दिया है।
जानकारी के मुताबिक हाउसिंग बोर्ड चौक से पहले चंडीगढ़ की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार इनोवा ने आगे जा रहे एक ऑटो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो पलट गया और उसमें सवार सभी लोग फंसकर घायल हो गए। वहीं, टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित इनोवा डिवाइडर से टकरा कर तीन बार पलटी खाकर सड़क के दूसरी तरफ जाकर पलट गई। इनोवा में दो लोग सवार थे, जिनमें एक की बाजू पर भी गंभीर चोटें आए हैं। इनोवा को पंजाब के बरनाला के तपा मंडी का रहने वाला 21 साल का युवक निहुल गर्ग चला था, जबकि उसके साथ तपा का रहने वाला युवक आशीष बैठा था, जिसको चोटें आई है। दोनों युवक पंचकूला सेक्टर-20 में रहकर एमिटी यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री कर रहे हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पुलिस ने इनोवा को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दो महीने पहले रणजीत सिंह ने खरीदा था नया ऑटो
रणजीत सिंह के पिता निर्मल सिंह ने बताया कि उसके बेटे ने दो महीने पहले की नया ऑटो खरीदा था। सोमवार सुबह सवा 6 बजे हाउसिंग बोर्ड की सवारी मिलने के बाद वह वहां गया था लेकिन हाउसिंग बोर्ड चौक के पास तेज रफ्तार इनोवा ने टक्कर मार दी। इसमें उनके बेटे की मौत हो गई। मृतक ऑटो चालक रणजीत सिंह के पास एक सात साल का बेटा और एक छह साल की बेटी है।