फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Auto-bike collided head-on, bike rider died in the accident

Chandigarh News: ऑटो-बाइक की हुई आमने-सामने की टक्कर, हादसे में बाइक सवार की मौत

Sun, 17 Aug 2025 01:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Auto-bike collided head-on, bike rider died in the accident
मोहाली। गांव बहलोलपुर में एक जोरदार सड़क हादसा हो गया। एक ऑटो और बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। टक्कर में बड़माजरा में रहने वाले युवक महफूज अली की मौत हुई है। जानकारी के अनुसार महफूज अली ठेकेदार साजन अली के पास बढ़ई का काम करता था। मूल रूप से वह उत्तर-प्रदेश के मुरादाबाद का रहने वाला था। रोजगार की तलाश में मोहाली आया था।
विज्ञापन

यह हादसा रात करीब 9 बजे माता शीतला माता मंदिर के पास हुआ। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि ऑटो रिक्शा एक दोपहिया वाहन को ओवरटेक करते समय सड़क के दूसरे हिस्से में चला गया। उसी समय सामने से आ रही बाइक ऑटो से टकरा गई। ऑटो में दो महिलाएं और एक पुरुष भी सवार थे। उनको हल्की चोटें आई हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल भेजा। बाद में आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed