फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Aura Garden fire: The fire department is sending notices, but the city council lacks a NOC

औरा गार्डन अग्निकांड : फायर विभाग भेज रहा नोटिस, नगर परिषद के पास ही नहीं एनओसी

Wed, 05 Nov 2025 02:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Aura Garden fire: The fire department is sending notices, but the city council lacks a NOC
जीरकपुर। औरा गार्डन में लगी भीषण आग के बाद ऐसे निजी और सरकारी संस्थानों में हलचल है जहां भारी संख्या में लोगों का आवागमन रहता है। इसके बाद भी वहां आग से निपटने के संसाधन नहीं हैं। शहर के लोगों को विभिन्न सेवाएं देने वाले नगर परिषद के पास भी फायर एनओसी नहीं है। आग लगने की इस घटना के बाद नगर परिषद के अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए हैं। अब नगर परिषद कार्यालय में फायर सेंसर लगाने का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा खाली टंगे सिलिंडरों को भरवाने के लिए भेज दिया गया है। पूरे शहर को चलाने वाले नगर परिषद के पास फायर एनओसी नहीं होने से सरकार और सरकारी व्यवस्था पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। नगर परिषद के अधिकारियों को यह भी पता नहीं है कि उनके पास फायर एनओसी है या नहीं। पिछले वर्ष भी नगर परिषद के पास फायर एनओसी न होने की खबर अखबार में प्रकाशित हुई थी। एक साल बाद भी फायर एनओसी नहीं लेने से नगर परिषद की लापरवाही पर सवाल खड़े हो रहे हैं। फायर विभाग ने इसकी पुष्टि की है कि नगर परिषद के पास फायर एनओसी नहीं है। परिषद को कई बार नोटिस भी भेजा गया है।
विज्ञापन

हरकत में आया नगर परिषद
औरा गार्डन में आग लगने के बाद नगर परिषद हरकत में आ गया है। नगर परिषद भवन में 30 स्माॅग सेंसर इंस्टाल करने की तैयारी चल रही है। इसके लिए 14.50 लाख का बजट पास किया गया है। इसके अलावा खाली और एक्सपायर सिलिंडरों को भरवाने के लिए भेजा गया है। नगर परिषद भवन में जहां भी बिजली की तारें खुली पड़ी हैं उनको रिपेयर करवाने की जगह गत्ता लगाकर ढक दिया गया है। लोगों का कहना है कि नगर परिषद को आग से निपटने के प्रबंध पूरे कर फायर एनओसी लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर परिषद भवन में है डीएसपी दफ्तर और तहसील कार्यालय
नगर परिषद में रोजाना सैकड़ों की संख्या में लोगों का आवागमन रहता है। आग लगने पर लोगों की जिंदगी खतरे में पड़ सकती है। नगर परिषद की बिल्डिंग में तहसील दफ्तर और डीएसपी दफ्तर भी मौजूद है। नगर परिषद दफ्तर में ढेरों जरूरी कागजात, फाइल्स, अन्य सामग्री रखी हुई है। इस लिए उनको देखते हुए दमकल विभाग की एनओसी और इक्विपमेंट होने बेहद जरूरी हैं।



औरा गार्डन में हुई घटना के बाद जिन लोगों के पास एनओसी नही है, उनको दोबारा से नोटिस भेजने शुरू कर दिए हैं। नगर परिषद को भी हमने पहले नोटिस भेजा था। फिलहाल उनके पास एनओसी नहीं है। उन्होंने अप्लाई की है या नहीं इसके बारे में रिकॉर्ड चेक करने के बाद ही कुछ बोला जा सकता है। -राजीव कुमार, फायर ऑफिसर जीरकपुर।



नगर परिषद के पास एनओसी नहीं है, यह मुझे चेक करना पड़ेगा। स्मॉग सेंसर लगाए जा रहे है। कुछ सिलिंडर जिनकी डेट एक्सपायर हो चुकी है वह रिफिल करवाने के लिए भेजे हुए हैं। - चरणपाल, एमई नगर परिषद जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed