फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Audition for Master Chef Season-4 of Star Plus Channel

कुकिंग के दीवानों के लिए मास्टरशेफ बनने का मौका

Tue, 04 Nov 2014 05:18 PM IST
विजय जैन/अमर उजाला, चंडीगढ़
विजय जैन/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 04 Nov 2014 05:18 PM IST
विज्ञापन
Audition for Master Chef Season-4 of Star Plus Channel

शाकाहारी कुकिंग के दीवानों के लिए मास्टरशेफ बनने का बेहतरीन मौका है। चंडीगढ़ में 6 नवंबर को मास्टरशेफ इंडिया-4 के ऑडीशन होंगे। स्टार प्लस पर इसका प्रसारण जल्द शुरू होगा। इसके ऑडीशन के बारे में जानकारी देने मास्टरशेफ सीजन-3 के सेलीब्रेटी जज विकास खन्ना मंगलवार को चंडीगढ़ आए।

विज्ञापन


सेक्टर 17 स्थित होटल में विकास खन्ना ने बताया कि वे अपील करने आए हैं कि अधिक से अधिक संख्या में 6 नवंबर को अपनी शाकाहारी कुकिंग कला के ऑडीशन देने सेक्टर 44ए स्थित सूद भवन में पहुंचें। ऑडीशन सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे चलेंगे।
विज्ञापन


ऑडीशन में 18 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति भाग ले सकता है। ऑडीशन में भाग लेने वालों को कोई भी एक चुनिंदा शाकाहारी डिश घर से बनाकर लानी होगी। यहां टीवी सेलीब्रेटी शेफ संजीव कपूर और वे (विकास खन्ना) और एक अन्य जज बेहतर डिश का सिलेक्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनिंदा लोगों के बाद में दोबारा ऑडीशन होंगे, जिसमें वे उनसे शाकाहारी डिश अपने सामने बनवाकर देखेंगे। विजेता प्रतिभागियों में से ही मास्टरशेफ इंडिया चुना जाएगा।


इस संबंध में कोई भी जानकारी स्टार प्लस की प्रतिनिधि प्रीति वर्मा से उनके मोबाइल नंबर 09814101694 पर या सोनम जेठवानी के मोबाइल नंबर 09819234248 पर ली जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed