फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   audience told on Udta punjab, its real picture of punjab

उड़ता पंजाब देख दर्शक बोले, पंजाब के हालात से रूबरू कराती है फिल्म

Sat, 18 Jun 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 18 Jun 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
audience told on Udta punjab, its real picture of punjab
उड़ता पंजाब के मुद्दे पर दर्शकों की राय - फोटो : amar ujala

विवादों से घिरी फिल्म उड़ता पंजाब शुक्रवार को रिलीज हो गई। सिटी के सभी सिनेमाघरों में इसे प्रदर्शित किया गया। फिल्म देखकर लौटे अधिकांश दर्शकों ने फिल्म में दिखाए गए नशे के कारण खराब होते पंजाब के हालात को सही ठहराया हैं।

विज्ञापन


उनके अनुसार पंजाब में ड्रग्स केफैले कारोबार और इसके प्रभाव को मूवी में जिस तरह दिखाया गया है, उससे मिलती जुलती स्थिति पंजाब की है। जबकि कुछ लोगों ने कहा कि फिल्म में ऐसा कुछ नहीं है,  फिल्म पंजाब के माहौल को खराब करने वाली है। 
विज्ञापन


स्टूडेंट गुरविंदर ने बताया कि मूवी आज के पंजाब केहालात से बिलकुल मेल खाती है। मूवी में नशे के कारोबार को दिखाया गया है। यह फिल्म हकीकत से रूबरू कराती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टूडेंट लवप्रीत ने बताया वह उड़ता पंजाब को लेकर काफी उत्सुक थे। पहले इस फिल्म को दिखाए जाने पर विवाद हुआ जिससे इसे देखने का और अधिक क्रेज पैदा हुआ। फिल्म देखने के बाद पता चला कि पंजाब में किस तरह से नशा पैर पसार चुका है।

जसकीरत सिंह ने कहा कि स्टोरी का कॉन्सेप्ट बिलकुल ठीक है। यूथ को लेकर फिल्म बनाई गई है। फिल्म के संवाद की भाषा कुछ अभद्र है, जो सुनने मे थोड़े अटपटे लगते हैं।
स्टूडेंट गगन ने कहा कि फिल्म में पंजाब में फैले नशे को हकीकत में दिखाया गया है। इस मूवी से हमें सबक लेना चाहिए। खासकर राज्य सरकार को इसके प्रति गंभीर होना होगा। तभी जाकर हालात ठीक हाेंगे।

रमन ने कहा कि फिल्म में कुछ भी गलत नहीं दिखाया गया। आजकल ड्रग्स की ओर बच्चों का रुझान ज्यादा है। पूरे समय फि ल्म बांधे रखती है। फिल्म आपको मौजूदा हालात से रूबरू कराती है।

बरिंदर ने कहा कि इस तरह की मूवी को कभी रोका नहीं जाना चाहिए। हर थिएटर और मल्टीप्लेक्स में इसे दिखाना चाहिए। युवाओं के साथ साथ परिवार वालों को भी इसे देखना चाहिए। हर फिल्म एक मैसेज  देती है। यह मूवी भी एक संदेश देती है कि हमें ड्रग्स से दूर रहना चाहिए।


सर्बजीत सिंह से कहा कि यह बात तो मान कर चलिए कि पंजाब में नशे की समस्या है। अगर इसे फिल्म केजरिए दिखाया जा रहा है तो कोई गलत बात नहीं है।

सुखविंदर सिंह ने बताया कि जो फिल्म में दिखाया गया है ऐसा कुछ भी नही है।  यह पंजाब का माहौल खराब करने वाली बात हैं।

थिएटर के बाहर तैनात रही पुलिस, सभी शो हाउसफुल 
सेक्टर 34 स्थित पिकाडली थिएटर में शुक्रवार को रिलीज हुई उड़ता पंजाब के लिए पुलिस की व्यवस्था भी की गई थी। सिनेमाघर के आसपास पुलिस के जवान गश्त लगाते रहे। उड़ता पंजाब के सभी शो हाउसफुल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed