फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Auction of fancy numbers of new vehicle series CH01DE begins, registration from May 22

Chandigarh News: नई वाहन सीरीज सीएच01डीई के फैंसी नंबरों की नीलामी शुरू, 22 मई से रजिस्ट्रेशन

Thu, 21 May 2026 02:26 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Auction of fancy numbers of new vehicle series CH01DE begins, registration from May 22
चंडीगढ़। अगर आप अपनी नई गाड़ी के लिए मनपसंद या फैंसी नंबर लेने का शौक रखते हैं तो चंडीगढ़ प्रशासन आपको एक शानदार मौका देने जा रहा है। पंजीकरण एवं लाइसेंसिंग प्राधिकरण ने नई वाहन पंजीकरण सीरीज सीएच01डीई के फैंसी नंबरों की ई-नीलामी का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है।
विज्ञापन

इसके साथ पिछली सीरीज सीएच01डीडी, सीएच01डीसी, सीएच01डीबी और सीएच01डीए के बचे हुए वीआईपी नंबरों की भी दोबारा नीलामी की जाएगी। ई-नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन की शुरुआत 22 मई 2026 को सुबह 10 बजे से होगी। 29 मई 2026 की शाम 5 बजे तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। ऑनलाइन बोली 30 मई सुबह 10 बजे से 1 जून 2026 की शाम 5 बजे तक होगी।
विज्ञापन


वाहन मालिक राष्ट्रीय परिवहन की आधिकारिक वेबसाइट vahan.parivahan.gov.in/fancy या चंडीगढ़ परिवहन विभाग की वेबसाइट chdtransport.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आपको एक यूनिक एक्नॉलेजमेंट नंबर (यूएएन) मिलेगा। इस नीलामी में केवल वही लोग हिस्सा ले सकते हैं जिन्होंने चंडीगढ़ के पते पर गाड़ी खरीदी है। रजिस्ट्रेशन के समय गाड़ी का सेल लेटर (फॉर्म नंबर 21), आधार कार्ड (यूआईडी) और चंडीगढ़ का एड्रेस प्रूफ होना जरूरी है। डिमांड ड्राफ्ट (डीडी) करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद आवेदकों को नंबर की रिजर्व प्राइस (आरक्षित कीमत) और रजिस्ट्रेशन फीस का डिमांड ड्राफ्ट बनवाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed