फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Atul Maheshwari scholarship exam preparation complete, exam today

अतुल माहेश्वरी छात्रवृति परीक्षा की तैयारी पूरी, आज होगा एग्जाम

Sun, 13 Nov 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 13 Nov 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
Atul Maheshwari scholarship exam preparation complete, exam today
अतुल माहेश्वरी छात्रवृति परीक्षा की तैयारी पूरी
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से देश भर में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2016 का आयोजन किया जा रहा है। चंडीगढ़ में रविवार को  सेक्टर-27 ए स्थित मोतीराम आर्य सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल में परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह है। 
विज्ञापन


परीक्षा देने वाले स्टूडेंट कई दिनों से हेल्पलाइन पर जानकारी ले रहे थे। जिन स्टूडेंट को अभी तक ऑनलाइन रोल नंबर नहीं मिला, वे परीक्षा से पहले भी अमर उजाला की वेबसाइट http://www.amarujala.com/atul-maheshwari-chhatravritti-2016 पर संपर्क कर सकते हैं।  रोल नंबर और एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकेगा।
विज्ञापन


 छात्रवृति परीक्षा सुबह के सत्र में 10 से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थी को परीक्षा से आधा घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। देरी से आने वाले स्टूडेंट को एंट्री नहीं दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को होने वाली परीक्षा में ट्राइसिटी से 399 विद्यार्थी परीक्षा में बैठेंगे। परीक्षा में 9वीं से 12वीं क्लास के स्टूडेंट ही हिस्सा लें सकते हैं। परीक्षा के लिए अमर उजाला ने कुछ समय पहले ऑनलाइन आवेदन फार्म मांगे थे। आवेदन करने वाले स्टूडेंट को एडमिट कार्ड भी ई-मेल पर ही भेजे गए हैं। परीक्षार्थी किसी भी तरह की समस्या आने पर अमर उजाला फाउंडेशन के नोएडा कार्यालय में फोन नंबर- 0120-4649136 और 0120-4694138 पर संपर्क कर सकते हैं।

 परीक्षा में अव्वल आने वाले स्टूडेंट को छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। मोतीराम स्कूल की प्रिंसिपल सरोज सावंत का कहना है अमर उजाला की ओर से हर साल आयोजित स्कॉलरशिप परीक्षा से विद्यार्थियों को काफी फायदा मिलता है।


एडमिट कार्ड पर फोटो नहीं तब भी दे सकेंगे परीक्षा 
 परीक्षा देने वाले कई विद्यार्थियों और अभिभावकों के फोन आ रहे हैं कि फोटो की जगह मार्कशीट लग गई है या अन्य दस्तावेज की फोटो लगी हैं। एडमिट कार्ड में कोई भी दिक्कत हो तो घबराएं नहीं, अपने स्कूल का फोटो पहचान पत्र साथ लेकर आएं और परीक्षा दें। विद्यार्थियों को इस बार परीक्षा केंद्र पर आधा घंटा पहले पहुंचना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed