फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Attention passengers... Direct flight starting from Chandigarh to Jammu from 20

Chandigarh News: यात्रीगण ध्यान दें... 20 से चंडीगढ़ से जम्मू के लिए शुरू हो रही सीधी फ्लाइट

Tue, 05 Nov 2024 04:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
Attention passengers... Direct flight starting from Chandigarh to Jammu from 20
चंडीगढ़/जम्मू। विंटर शेड्यूल लागू होने के बाद चंडीगढ़ से जम्मू और बंगलूरू के लिए सीधी फ्लाइट शुरू होने जा रही है। 20 नवंबर से इंडिगो की फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को चंडीगढ़ से जम्मू व बंगलूरू के लिए उड़ान भरेगी। यह फ्लाइट सुबह बंगलूरू से जम्मू जाएगी और वहां से सीधे चंडीगढ़ आएगी। फिर चंडीगढ़ से जम्मू और वहां से वापस बंगलूरू जाएगी। इस फ्लाइट के संचालन से जम्मू की न सिर्फ बंगलूरू बल्कि चंडीगढ़ के लिए हवाई कनेक्टिविटी बढ़ेगी। इससे माता वैष्णो देवी के दरबार में आने वाले श्रद्धालुओं को सबसे ज्यादा सुविधा मिलेगी। श्रद्धालु कुछ ही घंटों में कटड़ा पहुंच जाएंगे। जम्मू से चंडीगढ़ के लिए लंबे समय से फ्लाइट सेवा शुरू करने की कवायद चल रही थी लेकिन कभी विमान तो कभी यात्रियों की संख्या न होने के कारण चंडीगढ़ के लिए फ्लाइट शुरू नहीं हो पा रही थी, लेकिन अब यात्रियों को न सिर्फ चंडीगढ़ बल्कि बंगलूरू के लिए सुविधा मिलेगी। इंडिगो फ्लाइट नंबर 6ई 6495 सुबह 9:10 बजे बंगलूरू से जम्मू आएगी। जम्मू से फ्लाइट नंबर 6ई229 चंडीगढ़ के लिए सुबह 9:40 बजे रवाना होगी। वहीं चंडीगढ़ से फ्लाइट नंबर 6ई 6871 दोपहर 12:05 बजे जम्मू आएगी और फिर जम्मू से 6ई 6496 बंगूलरू के लिए दोपहर 12:40 बजे रवाना होगी। जम्मू से लखनऊ के लिए सीधी फ्लाइट शुरू करने की भी तैयारी है। लखनऊ के लिए लोगों की बढ़ती मांग को देखते हुए जम्मू एयरपोर्ट प्रबंधन ने ये फैसला लिया है। हालांकि अभी तक किसी कंपनी ने फ्लाइट शुरू करने की पुष्टि तो नहीं की है, लेकिन दो से तीन विमान कंपनियों ने फ्लाइट शुरू करने की इच्छा जताई है। अगले सप्ताह तक इसको लेकर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed