फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Attention Jhappi gang is active in Chandigarh.. They get hugs on the pretext of help, they get rude with gold ornaments

सावधान! चंडीगढ़ में झप्पी गैंग सक्रिय.. मदद के बहाने पाती हैं झप्पी, सोने के गहने लेकर हो जाती हैं रफूचक्कर

Fri, 10 Sep 2021 07:20 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 07:20 PM IST
विज्ञापन
Attention Jhappi gang is active in Chandigarh.. They get hugs on the pretext of help, they get rude with gold ornaments
चंडीगढ़। शहर में शातिर महिलाओं का एक गैंग सक्रिय हो गया है। यह गिरोह झप्पी पाने के बहाने महिलाओं को रोकता है और उनकेसोने के जेवर उतार लेता है। ऐसा ही एक मामला सेक्टर-44 से आया है, जहां कार सवार तीन महिलाएं एक वृद्धा को झप्पी डालकर ढाई तोले के दो कंगन काटकर ले गईं। वृद्धा की शिकायत पर सेक्टर-34 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज में भी आरोपी महिलाओं का सुराग नहीं मिला है। कुछ दिन पहले भी ओल्ड एयरपोर्ट के पास एक बुजुर्ग महिला से झप्पी डालने के बहाने दो सोने के कंगन काट लिए थे।
विज्ञापन

शहर के वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा का पुलिस कितना भी दावा करे, लेकिन वारदातों में कमी नहीं आई आ रही है। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े छह बजे सेक्टर-44 निवासी शोभा (66) रोजाना की तरह घर के पास स्थित एक पार्क में सैर करने गई थी। साथ में उनकी बहन भी थी। सैर के बाद घर लौटते समय रास्ते में अचानक एक सफेद रंग की कार उनके पास आकर रुक गई। कार में तीन महिलाएं व चालक था। एक महिला नीचे उतरी और शोभा को बहन संबोधित करते हुए बोली कि उसे उल्टी हो रही है। पानी मिल जाएगा क्या? थोड़ी देर बाद शातिर महिला ने ठीक होने का झांसा दिया और जान पहचान करना शुरू कर दिया। इसके बाद उक्त महिला कार में बैठ गई। उसके बाद अचानक शोभा को झप्पी डालने लगी। इस दौरान उसके पीछे बैठी महिला ने दोनों हाथों में पहने कंगन काट लिए। उस दौरान शोभा को इसकी भनक नहीं लगी, लेकिन थोड़ी देर बाद जब हाथ से कंगन गायब देखे तो मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना पर सेक्टर-34 थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस बयान में पीड़ित महिला ने बताया कि कंगन करीब ढाई तोले के थे। वारदात के बाद पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुट गई है ताकि आरोपी महिलाओं की पहचान हो सके।
विज्ञापन

पिछले एक महीने से बढ़ीं वारदातें
शहर के अलग-अलग जगहों पर बदमाशों ने पिछले एक महीने में करीब 34 घरों में चोरियां, 35 वाहन चोरी के अलावा झपटमारी की 11 वारदातों को अंजाम दिया गया है। वहीं, पिछले 10 दिनों के अंदर कंगन काटने का यह दूसरा मामला है। लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं को रोकना पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले हुईं इस तरह की घटनाएं
1 सितंबर 2021 : ओल्ड एयरपोर्ट के पास बुजुर्ग महिला के दो कंगन काटे
24 फरवरी 2020 : पीजीआई बस स्टॉप पर तीन महिलाओं ने बुजुर्ग महिला का कंगन काटा
23 नवंबर 2018 : सेक्टर-34 में तीन लोगों ने बुजुर्ग को जबरन कार में लिफ्ट देकर दो कंगन काटे
16 फरवरी 2020 : सेक्टर-44 में दो महिलाओं ने कार में बुजुर्ग महिला को लिफ्ट देकर कंगन उड़ाए
28 मई 2016 : पीजीआई के पास बस में चढ़ने के दौरान बुजुर्ग के कंगन काटे
31 मार्च 2021 : सेक्टर-37 में बुजुर्ग महिला को कार में लिफ्ट देकर कंगन उड़ाया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed