{"_id":"6994d033834fa498a903ce5e","slug":"attempt-to-occupy-sector-8a-house-through-fake-agreement-fir-lodged-chandigarh-news-c-16-pkl1091-951911-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: सेक्टर-8ए की कोठी पर जाली एग्रीमेंट से कब्जे की कोशिश, एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: सेक्टर-8ए की कोठी पर जाली एग्रीमेंट से कब्जे की कोशिश, एफआईआर
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर के पॉश इलाके सेक्टर-8 के मकान नंबर-53 को फर्जी दस्तावेजों के जरिये हथियाने की कोशिश का मामला सामने आया है। थाना सेक्टर-17 पुलिस ने शिकायत के आधार पर जालसाजी, धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता तरनजोत कौर ने पुलिस को बताया कि जगतार सिंह और अन्य आरोपियों ने जाली एग्रीमेंट टू सेल और रसीदें तैयार कर संपत्ति पर अवैध कब्जा करने की साजिश रची। आरोप है कि वर्ष 2019 में एक महिला ने खुद को तरनजोत कौर बताकर चंडीगढ़ के एस्टेट ऑफिस में संबंधित दस्तावेज जमा कराए। शिकायत के अनुसार यह पूरा प्रकरण सुनियोजित तरीके से अंजाम देने की कोशिश की गई।
तरनजोत कौर ने यह भी बताया कि उनके आधार कार्ड से जुड़े मोबाइल नंबर पर बिना किसी अनुरोध के संदिग्ध ओटीपी प्राप्त हुए। इससे उन्हें आशंका हुई कि उनकी पहचान संबंधी दस्तावेजों का दुरुपयोग किया जा रहा है। इस संबंध में उन्होंने 31 अक्तूबर 2024 और 20 दिसंबर 2024 को यूआईडीएआई हेल्पलाइन पर ई-मेल के जरिए शिकायत भी भेजी थी। शिकायत पर जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। पुलिस दस्तावेजों की सत्यता, एस्टेट ऑफिस में जमा रिकॉर्ड और आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।