{"_id":"689e34d864660ebcbb011338","slug":"attempt-to-break-atm-in-manimajra-miscreants-ran-away-as-soon-as-the-alarm-rang-chandigarh-news-c-16-pkl1079-791140-2025-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: मनीमाजरा में एटीएम तोड़ने की कोशिश, अलार्म बजते ही भागे बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: मनीमाजरा में एटीएम तोड़ने की कोशिश, अलार्म बजते ही भागे बदमाश
विज्ञापन
मनीमाजरा। शहर में वाहन चोरी और घरों में सेंधमारी की घटनाओं के बाद अब चोरों ने एटीएम को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। मनीमाजरा के मोरीगेट इलाके में वीरवार तड़के दो बदमाशों ने एक्सिस बैंक के एटीएम को तोड़ने की कोशिश की लेकिन अलार्म बजने के कारण भाग खड़े हुए। इस घटना में एटीएम को नुकसान पहुंचा है। हालांकि, कैश सुरक्षित है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सुबह करीब 3:55 बजे दो नकाबपोश बदमाश एक्सिस बैंक के एटीएम कियोस्क के पास पहुंचे। 4:10 बजे वे अंदर घुसे और एटीएम को तोड़कर कैश निकालने की कोशिश करने लगे। जैसे ही उन्होंने मशीन को नुकसान पहुंचाया, अलार्म बज गया। घबराकर बदमाश 3 मिनट के अंदर ही वहां से फरार हो गए।
मुंबई में बैठे बैंक अधिकारियों ने तुरंत मनीमाजरा पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया। फुटेज में दोनों बदमाश गमछा से अपना चेहरा ढके हुए दिखाई दे रहे हैं। बैंक अधिकारियों ने पुष्टि की है कि एटीएम से कोई नकदी नहीं निकाली गई, सिर्फ मशीन क्षतिग्रस्त हुई है।
विज्ञापन
पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल
मनीमाजरा में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को लेकर स्थानीय लोग पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। समाजसेवी रामेश्वर गिरि ने इस संबंध में डीजीपी को एक ई-मेल भी लिखा है। आम आदमी पार्टी के नेता हरप्रीत सिंह हैप्पी का कहना है कि पुलिस वाहन और घर की चोरियों के मामले भी ठीक से दर्ज नहीं करती है। इसी साल मार्च में एक मामले में मनीमाजरा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया था, जिसने एक अन्य बैंक के एटीएम को तोड़ने की कोशिश की थी।