फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   attacked with a sharp weapon in the abdomen

Chandigarh News: पेट में तेजधार हथियार से हमला किया

Wed, 05 Jul 2023 02:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jul 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
attacked with a sharp weapon in the abdomen
चंडीगढ़। हल्लोमाजरा में एक व्यक्ति के पेट में तेजधार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। सेक्टर 31 थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता हल्लोमाजरा निवासी प्रभास (30) ने कहा है कि सुभाष और लालू ने बीते 22 जून को उसके पेट में तेजधार हथियार से हमला किया था। हमले के बाद दोनों फरार हो गए थे। इसके बाद उसका सेक्टर 32 के सरकारी अस्पताल (जीएमसीएच) में इलाज चला। शिकायतकर्ता चंडीगढ़ में इलाज के बाद बिहार के मधुबनी जिले में अपने गांव चला गया था। वापस आकर उसने पुलिस को लिखित शिकायत दी जिस पर अब पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। शिकायतकर्ता ने बताया है कि वह कॉलोनी में अपने परिवार के साथ किराए पर रहता है। घटना वाले दिन शाम को लगभग 7.40 बजे शिकायतकर्ता अपना काम खत्म कर जब घर के पास पहुंचा तो पड़ोस में रहने वाले दोनों आरोपी युवकों ने उसे घेर लिया और बहस करने लगे। इसके बाद लालू ने शिकायतकर्ता को पकड़ लिया और सुभाष ने उसके पेट में चाकूनुमा चीज से वार किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed