फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Attacked on program of a community in Amritsar

Amritsar News: धर्मांतरण का आरोप लगा समुदाय विशेष के कार्यक्रम पर हमला, दो जख्मी, गाड़ियों में तोड़फोड़

Mon, 22 May 2023 01:24 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 22 May 2023 01:24 AM IST
सार

एसएसपी सतिंदर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। एसपी जुगराज सिंह ने बताया कि घटनास्थल के आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल हमलावरों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
Attacked on program of a community in Amritsar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमृतसर में जंडियाला थाना क्षेत्र के गांव राजेवाल के पास धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए कुछ शरारती तत्वों ने रविवार दोपहर एक समुदाय विशेष के समागम में हमला कर दिया। इसमें दो लोग जख्मी हो गए। शरारती तत्वों ने वहां दो कारों में तोड़फोड़ भी की। इससे गुस्साए लोगों ने वहां धरना लगा दिया। जानकारी मिलते ही एसएसपी (देहात) सतिंदर सिंह, एसपी (डी) जुगराज सिंह भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन


एसएसपी सतिंदर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। एसपी जुगराज सिंह ने बताया कि घटनास्थल के आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल हमलावरों का पता लगाया जा रहा है। दूसरी तरफ वारदात का पता चलते ही अल्पसंख्यक आयोग (पंजाब) के सदस्य डॉ. सुभाष थोना भी घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पीड़ित लोगों ने उन्हें बताया है कि रविवार दोपहर 20-25 लोग कार्यक्रम में पहुंचे। हमलावर कार्यक्रम के दौरान धर्मांतरण का आरोप लगा रहे थे। लोगों ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने हमला कर दो लोगों को जख्मी कर दिया। इस बीच जब लोगों ने आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की तो उन्होंने वहां खड़ी दो कारों के शीशे तोड़ दिए और फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed