फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   attack with knife

चाकू से हमला कर ऑटो चालक को लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

Sat, 17 Aug 2019 02:33 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2019 02:33 AM IST
विज्ञापन
attack with knife
चंडीगढ़। बीते मंगलवार को रेलवे स्टेशन के पास चाकू की नोक पर ऑटो चालक को लूटने वाले दो लुटेरों में से एक को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सेक्टर-17 पंचकूला की राजीव कालोनी निवासी नवरतन लाल के रूप में हुई है। दूसरे आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

दड़वा निवासी शिव कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि मंगलवार देर रात करीब डेढ़ बजे वह ऑटो लेकर इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 की तरफ से आ रहा था। इस दौरान एक युवक ने रेलवे स्टेशन जाने के लिए उसका ऑटो हायर किया, जबकि उसका एक अन्य साथी मोटरसाइकिल लेकर ऑटो के पीछे चलने लगा। जैसे ही वह ऑटो लेकर रेलवे स्टेशन मुख्य सड़क पर पहुंचा तो सुनसान जगह देख कर ऑटो में पीछे बैठे युवक ने पीठ पर चाकू तान कर उसे जो कुछ उसके पास है देने को कहा। शिव ने चलते ऑटो में ही हिम्मत दिखाकर आरोपी का हाथ पकड़ने का प्रयास किया। आरोपी ने शिव की पीठ और बाजू पर चाकू से वार कर उसे लहुलूहान कर दिया। दोनों के बीच हाथापाई में ऑटो सड़क पर पलट गया। इसी समय पीछे मोटरसाइकिल पर आ रहा आरोपी का साथी वहां पहुंचा और दोनों ने शिव का पर्स लूट लिया, जिसमें उसके 1200 रुपये थे। इतने में सामने से एक कार देखकर आरोपी अपना बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गए थे। बाद में पुलिस एक आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाब रही। वहीं पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर ऑटो ड्राइवर का लाइसेंस भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed