फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Attack on Punjab Intelligence office in Mohali latest update

Mohali Attack Live Update: मोहाली ब्लास्ट में हुआ है टीएनटी का प्रयोग, डीजीपी बोले-ये हमला हमारे लिए चैलेंज

Tue, 10 May 2022 01:29 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 10 May 2022 01:29 PM IST
सार

चंडीगढ़-मोहाली बार्डर के पास बुड़ैल जेल के पीछे टिफिन बम मिलने से दहशत अभी दूर नहीं हुई थी कि अब दोबारा इस तरह की घटना सामने आई है। हालांकि पुलिस ने उक्त मामले के बाद एहतियात के रूप में पूरे शहर के एंट्री प्वाइंट सील कर दिए थे।

विज्ञापन
Attack on Punjab Intelligence office in Mohali latest update
मोहाली हमले पर सीएम भगवंत मान और डीजीपी की बैठक शुरू। - फोटो : ANI

विस्तार

पंजाब पुलिस के खुफिया विभाग के दफ्तर पर हुए रॉकेट लॉन्चर हमले मे टीएनटी (ट्राइनाइट्रो टोलीन) पदार्थ का प्रयोग हुआ था। यह खुलासा खुद पंजाब पुलिस के डीजीपी वीके भवरा ने किया। मोहाली में विभिन्न विंगों के अधिकारियों के साथ खुफिया दफ्तर के बाहर मीडिया से बातचीत करते हुए भवरा ने कहा कि इस हमले को वह चैलेंज के रूप में ले रहे हैं। पुलिस को हमले से जुड़ी कई लीड मिली हैं। जिन पर पुलिस की टीम काम कर रही हैं। उम्मीद है कि जल्दी ही यह केस हल कर लिया जाएगा। इसे आतंकी हमला न मानने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मामले की जांच चल रही है, आपको बताया जाएगा कि यह किस तरह का हमला है। डीजीपी करीब ढाई मिनट मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर उन्होंने जिला प्रशासन पुलिस और अन्य टीमों के साथ बैठक की है। 

विज्ञापन

हमले के समय कमरे में कोई नहीं था

डीजीपी ने बताया कि हमलावरों ने रात के समय हमला किया। जिस समय हमला किया गया, उस समय उस कमरे में कोई भी मौजूद नहीं था। पंजाब पुलिस ने हमला होने के बाद कुछ ही घंटों में कई लोगों को राउंडअप किया था। पूछताछ की जा रही है। डीजीपी से जब पूछा गया कि इस मामले में कितने लोगों की गिरफ्तारी हुई है तो उनका कहना था कि जब गिरफ्तारी होगी तो आपको बता दिया जाएगा। अभी पुलिस की टीम में काम कर रही हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मोहाली में हमले की घटना पर सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाब का माहौल खराब करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। मंगलवार को उन्होंने इस मामले में डीजीपी और अन्य खुफिया अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी। मान ने कहा कि आरोपियों को कड़ी सजा दी जाएगी। शाम तक स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी। जांच जारी है। 


मोहाली में खुफिया मुख्यालय पर हमले के संबंध में सोहाना थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर 307 आईपीसी, 16 यूएपीए और 03 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एसआई बलकार सिंह के बयान पर दर्ज की गई है। वहीं पंजाब पुलिस के शीर्ष अधिकारी ने पुष्टि की कि मोहाली पंजाब इंटेलिजेंस बिल्डिंग ब्लास्ट के सिलसिले में 11 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है

मान ने बुलाई अधिकारियों की बैठक

मोहाली में पंजाब पुलिस के खुफिया विभाग के दफ्तर पर अटैक के बाद पूरे पंजाब में हाई अलर्ट है। सीएम भगवंत मान ने सुबह इस मामले में डीजीपी समेत सभी बड़े पुलिस अधिकारियों की एक बैठक बुला ली है। वहीं मामले की जांच के लिए एनआईए की टीम भी मोहाली आ रही है। 

चलती कार से किया गया था हमला

मोहाली में पंजाब इंटेलिजेंस के दफ्तर पर सोमवार रात को रॉकेट लांचर से किया गया हमला चलती कार से किया गया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हमला करने वाले स्विफ्ट कार में आए थे और उन्होंने चलती कार से ही इमारत को निशाना बनाया था। यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। वहीं रॉकेट लांचर से हमले की सूचना के बाद मोहाली ही नहीं बल्कि ट्राइसिटी के अधिकारी हरकत में आ गए। एसएसपी चंडीगढ़ कुलदीप सिंह चहल, एसएसपी मोहाली विवकेशील सोनी ने मौके पर पहुंचकर सारे तथ्यों की पड़ताल की।

मोहाली पुलिस के मुताबिक सोमवार देर शाम करीब सात बजकर 45 मिनट पर विस्फोट की सूचना मिली। जब यह हमला हुआ उस समय अधिकतर मुलाजिम मुख्यालय से घर निकल गए थे। केवल सुरक्षा में तैनात स्टाफ ही वहां पर तैनात था। पुलिस ने बताया कि रॉकेट नुमा हथियार 25-30 मीटर की दूरी से फेंका गया, जिससे यह सीधे इमारत की खिड़की और शीशे को तोड़ते हुए मुख्यालय के मेज के पास गिरा। हमले के तुरंत बाद सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे और तत्काल पूरे एरिया को पुलिस ने घेर लिया।  

सीएम ने दिए पूरे मामले की जांच के आदेश

सीएम भगवंत मान ने इस पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने ट्वीट किया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने डीजीपी से पूरे मामले की रिपोर्ट मांग ली है। इसके बाद पूरे पंजाब में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

बिल्डिंग की लाइट बंद कर दी गई

खुफिया मुख्यालय में हमले के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। जांच की टीम मौके पर हैं, लेकिन इसी बीच दफ्तर की लाइट बंद कर दी गई। अमूमन ऐसी किसी घटना के बाद सभी लाइट ऑन कर दी जाती है, लेकिन धमाके के बाद यहां बिल्डिंग की लाइट को बंद कर दिया गया।

पुलिस नहीं मान रही आतंकी हमला

पुलिस ने हमले में फिल्हाल आतंकी एंगल से इंकार किया है। हालांकि एसपी से यह पूछे जाने पर कि क्या इसे आतंकवादी हमला माना जा सकता है तो मोहाली के एसपी (मुख्यालय) रविंदर पाल सिंह ने कहा कि इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। हम इसकी जांच कर रहे हैं। 

इससे पहले मोहाली पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कह गया था कि मोहाली के सेक्टर 77 में एसएएस नगर में पंजाब पुलिस इंटेलिजेंस हेड क्वार्टर में सोमवार शाम करीब 7:45 बजे एक मामूली विस्फोट की सूचना मिली। किसी नुकसान की सूचना नहीं है। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर हैं और जांच की जा रही है। फोरेंसिक टीमों को बुलाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed