{"_id":"58fcdf234f1c1b9c5c8b5e5f","slug":"attack-on-police-arrest-for-smuggling-ludhiana-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा तस्कर को गिरफ्तार करने गई पुलिस पर हमला, ASI घायल, गाड़ी भी तोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशा तस्कर को गिरफ्तार करने गई पुलिस पर हमला, ASI घायल, गाड़ी भी तोड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Mon, 24 Apr 2017 09:40 AM IST
विज्ञापन
नशा तस्कर को गिरफ्तार करने गई पुलिस पर हमला
ईडब्ल्यूएस कालोनी इलाके में नामी तस्कर को गिरफ्तार करने गई थाना वर्धमान की पुलिस पार्टी पर उसके परिवार और इलाके के लोगों ने हमला कर दिया। लोगों ने पथराव कर पुलिस की गाड़ी को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। इस हमले में एएसआई सुखविंदर सिंह घायल हो गए। वहीं लोगों का कहना था कि पुलिस ने पहले बदसलूकी की। जब उन्हाेंने इसका विरोध किया तो उन पर लाठियां बरसाई गईं। इससे लोग भड़क गए।
जानकारी के अनुसार नशा तस्कर जॉनी के खिलाफ महानगर के अलग-अलग थानों में तस्करी के मामले दर्ज हैं। वह एक मामले में वांछित भी था। रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि जॉनी घर आया हुआ है। इस पर एएसआई सुखविंदर सिंह कुछ पुलिस मुलाजिमों को लेकर आरोपी को गिरफ्तार करने गए।
पुलिस के मुताबिक जैसे ही वे जॉनी को उसके घर से ले जाने लगी, परिजनों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। आस-पास के लोग भी जॉनी के हक में खड़े हो गए। उन्होंने पुलिस मुलाजिमों के साथ दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद वे लोग हाथापाई पर उतर आए। इसी दौरान और भी पुलिस मुलाजिम वहां पहुंच गए। पुलिस को आता देख लोगों ने उन पर पथराव शुरू कर दिया। इसमें पुलिस की गाड़ी के शीशे टूट गए और एएसआई सुखविंदर सिंह घायल हो गए। पुलिस किसी तरह तस्कर जॉनी को वहां से निकाल कर ले गई। इसके बाद पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तबदील कर दिया गया। दुकानदार दुकानें बंद कर वहां से चले गए और लोग अपने घरों में बंद हो गए। पुलिस पथराव करने वालों का पता लगाने में जुटी हुई है। वहीं एसीपी पवनजीत सिंह ने कहा कि पुलिस पार्टी आरोपी को गिरफ्तार करने गई थी। उनके साथ कहासुनी हुई थी। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर ले आई है। आगे की जांच की जा रही है।