फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   attack on man by sword, injured

रंजिश के चलते युवक पर तलवार से हमला, हालत गंभीर

Sat, 25 Jan 2020 02:18 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
attack on man by sword, injured
चंडीगढ़। सेक्टर-52 टीन कालोनी स्थित बस स्टॉप के पास रंजिश की वजह से दो दोस्तों को कुछ युवकों ने तलवार लेकर दौड़ाया। इसके बाद आरोपियों ने एक युवक की गर्दन पर तलवार से जानलेवा हमला कर दिया है, जिससे वह बुरी तरह लहूलुहान हो गया। मामले की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल को जीएमएसएच-16 पहुंचाया। वहां टीन कालोनी निवासी सुमित की हालत गंभीर बनी हुई है। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने सेक्टर-52 निवासी आरोपी राजकुमार उर्फ मामा, सोयम और नीरज के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार वीरवार को सूचना मिली थी कि सेक्टर-52 टीन कालोनी स्थित बस स्टॉप के पास एक युवक पर तलवार से हमला कर दिया गया। पुलिस ने फौरन वहां पहुंचकर जख्मी युवक को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस को दी शिकायत में टीन कालोनी निवासी अंगद ने बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करता है। वीरवार सुबह अपने दोस्त सुमित के साथ काम पर जा रहा था। आरोप है कि इस दौरान राजकुमार उर्फ मामा, सोयम और नीरज हाथ में तलवार लेकर यह कहते हुए उनके पीछे दौड़े कि वे बचने न पाएं, इन्हें जाने से मारना है। सुमित बस स्टॉप के पास पहुंचा तो आरोपियों ने सुमित की गर्दन पर तलवार से हमला कर उसे घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास के जमा हो गए। लोगों को पास आते देख आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस जांच में सामने आया कि इनके बीच पुरानी रंजिश थी। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों का दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed