फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   attack on jat leader yashpal malik at fatehabad, jat reservation, jat protest

जाट नेता यशपाल मलिक पर लाठियों से हमला, खून बहा और भी कइयों के सिर फूटे

Tue, 15 Aug 2017 01:16 AM IST
अमित रूखाया/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
अमित रूखाया/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा) Updated Tue, 15 Aug 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
attack on jat leader yashpal malik at fatehabad, jat reservation, jat protest
जाट नेता यशपाल मलिक पर जानलेवा हमला
जाट नेता यशपाल मलिक पर जानलेवा हमला किया गया है। रैली के दौरान जमकर ईंट पत्थर और लाठियां चलीं, जिसमें कइयों के सिर फूटे और खून बहा। हरियाणा के फतेहाबाद में टोहाना के गांव समैण में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक पर जानलेवा हमला हुआ है।
विज्ञापन


मलिक के सिर पर चोटें आई हैं और उनकी गाड़ी को भी हमलावरों ने बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया है। माना जा रहा है कि ये हमला मलिक के विरोधी समझे जाने वाले हवा सिंह सांगवान के करीबी सूबे सिंह समैण के समर्थकों ने किया है। टोहाना का गांव समैण सूबे सिंह का ही पैतृक गांव है जहां पर यशपाल मलिक जनसभा करने पहुंचे थे। घटना में कई लोगों को चोटें लगी हैं। फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और गांव में तनाव फैल गया है।
विज्ञापन

 

27 अगस्त की रैली के लिए आमंत्रित करने आए ​थे

attack on jat leader yashpal malik at fatehabad, jat reservation, jat protest
जाट नेता यशपाल मलिक पर जानलेवा हमला
मिली जानकारी के अनुसार 27 अगस्त को झज्जर में अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति की रैली आयोजित की जानी है और यशपाल मलिक इसी रैली के लिए ग्रामीणों को आमंत्रित करने के लिए गांव समैण में पहुंचे थे। अभी उन्होंने बोलना शुरु ही किया था कि दूसरे गुट के लोगों ने पहले तो जनसभा में हंगामा शुरु किया और इसके बाद एक-दूसरे पर लाठियों और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया गया।

इतना ही हंगामा करने वाले लोग मुख्य स्टेज पर ही चढ़ गए और स्टेज पर बैठे लोगों को नीचे खदेड़ दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सूबे सिंह समैण गुट ने कई दिन पहले ही यशपाल मलिक एवं सभा के आयोजकों को ये संदेश पहुंचाया था कि गांव समैण में यशपाल मलिक को ना आने दें अन्यथा अंजाम ठीक नहीं होगा।

यशपाल मलिक ने इस चेतावनी को हलके में लिया और पूर्व नियोजित कार्यक्रम के चलते गांव समैण पहुंच गए। जब तक यशपाल मलिक गांव में नहीं पहुंचे थे तब तक कार्यक्रम सही ढंग से चल रहा था। मलिक के गांव में पहुंचने की खबर मिलते ही दूसरा गुट सक्रिय हो गया और तकरीबन आधे घंटे के अंदर ही जनसभा का सारा नजारा ही बदल गया।
 

कौन हैं सूबे सिंह समैण

attack on jat leader yashpal malik at fatehabad, jat reservation, jat protest
जाट नेता यशपाल मलिक पर जानलेवा हमला
यशपाल मलिक के विरोधी गुट के मुखिया हवा सिंह सांगवान के सबसे करीबी एवं उनके प्रवक्ता हैं सूबे सिंह समैण। शुरु से ही यशपाल मलिक के धुर विरोधी रहे सूबे सिंह समैण आए दिन यशपाल मलिक पर आरोप लगाते रहे हैं। उनका सबसे बड़ा विरोध ही यही है कि उत्तरप्रदेश का जाट नेता हरियाणा के जाट नेताओं को आंदोलन की कमान क्यों नहीं देता।

इसके अलावा जाट समुदाय से इकट्ठे हुए चंदे को लेकर भी दोनों गुटों में लगातार विरोध चलता रहा है। जिसके चलते पिछले लंबे समय से सूबे सिंह समैण और मलिक गुट के बीच छत्तीस का आंकड़ा चलता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed