{"_id":"5926f1204f1c1be45b53719a","slug":"attack-on-bjp-leader-in-jalandhar-punjab","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता पर हमला, आरोप- कांग्रेस की सरकार बनने के बाद कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता पर हमला, आरोप- कांग्रेस की सरकार बनने के बाद कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी बढ़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
Updated Fri, 26 May 2017 09:29 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
भाजपा नेता सतपाल चौधरी पर कुछ लोगों ने हमला कर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया। जख्मी हालत में चौधरी को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से आरोप लगाया गया है कि हमला करने वाले लोग कांग्रेस से जुड़े थे। वीरवार देर शाम भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुखपाल सिंह नन्नू ने प्रेस कांफ्रेंस कर आरोप लगाया कि पिछले दो माह से क्षेत्र में गुंडागर्दी काफी बढ़ गई है। कहा कि भाजपा नेता सतपाल चौधरी पर जानलेवा हमला बुधवार रात हुआ।
सतपाल चौधरी ने कहा कि बुधवार रात करीब नौ बजे जब वह अपने घर जा रहे थे कि कांग्रेस से जुड़े कुछ लोगों ने उसकी आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया। इसके बाद हमलावरों ने बेसबॉल और किरपाण से हमला किया।
चौधरी का आरोप है कि उस पर यह हमला कांग्रेसी विधायक परमिंदर सिंह पिंकी के समर्थकों ने किया है। मामला चुनावी रंजिश से जुड़ा हुआ है। इसी रंजिश के चलते उस पर जानलेवा हमला किया गया। चौधरी ने बताया कि गांव दुलची के रहने वाले कांग्रेसी नेता जीतू ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर उन पर हमला किया।

Trending Videos
कांग्रेस जिला प्रधान ने आरोपों को नकारा
उधर, सतपाल चौधरी की बहन नरेश कुमारी ने बताया कि चौधरी पूर्व में कांग्रेस से जुड़े थे। कांग्रेस में रहते हुए उन्होंने तीन बार नगर काउंसिल के पार्षद पद का चुनाव जीता। वह पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुए थे। अभी वे भाजपा की जिला इकाई से जुड़े हैं।
हालांकि पार्टी ने उन्हें अभी किसी पद का दायित्व नहीं सौंपा है। चुनाव के ऐन मौके पर ही कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने के बाद से ही जिले के कांग्रेसी नेताओं ने उनकी रंजिश चली आ रही थी। उधर, कांग्रेस के जिला प्रधान चमकौर सिंह ढींढसा का कहना है कि ऐसे लोग जानबूझ कर कांग्रेस का नाम बदनाम कर रहे हैं। उन्होंने आरोपों को नकारते हुए कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने किसी पर कोई हमला नहीं कराया गया है।