फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Attack on a young man who came to help a friend, 26 stitches on his head

Chandigarh News: दोस्त की मदद करने आए युवक पर हमला, सिर में लगे 26 टांके

Sun, 20 Aug 2023 01:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
Attack on a young man who came to help a friend, 26 stitches on his head
जीरकपुर। ढकोली में दोस्त की मदद करने आए युवक के साथ कुछ लोगों ने जमकर मारपीट की। पीड़ित युवक जीएमएसएच-32 में भर्ती है। जहां उसकी हालत नाजुक है। उसके दोनों हाथ फ्रैक्चर हैं और सिर के पीछे भी गहरी चोट है। वहीं, बाईं टांग में रॉड डाली गई है। आरोपियों की पहचान क्षमा निवासी ढली, हैप्पी निवासी जीरकपुर के रूप में हुई है। पीड़ित की शिकायत पर ढकोली पुलिस ने उक्त आरोपियों समेत चार अज्ञात आरोपियों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता दिवांशु वासी आशियाना कॉलोनी सेक्टर 20 पंचकूला ने पुलिस को बताया कि वह थ्री व्हीलर चलता है। 16 अगस्त को करीब रात 12:30 बजे उसे उसके दोस्त संजय उर्फ पोला का फोन आया कि वह हाईवे के ऊपर ढकोली रेलवे पुल पर है जहां पर कई लड़के उसके साथ झगड़ा कर रहे हैं। यह बात सुनकर वह बाइक से तुरंत वहां पहुंच गया। उसने आरोपियों को झगड़ा करने से रोका लेकिन आरोपी नहीं माने और उल्टा वह उसके पीछे पड़ गए।
विज्ञापन


आरोपियों से जान बचाने के लिए वह सीढ़ियों से भाग निकला लेकिन उसका मोटरसाइकिल पुल पर ही रह गया। फिर वह रात करीब 1:30 बजे पर अपनी मोटरसाइकिल उठाने गया तो आंबेडकर कॉलोनी के पास एक कार ने उसे क्रॉस किया और उसके आगे लगाकर उसे रोक लिया। कार में से उक्त आरोपी उतर आए जिन्होंने हाथों में दांत, चाकू और रॉड पकड़ी हुई थी। इनमें से दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर चार अज्ञात व्यक्ति भी आए जिन्होंने हाथ में चाकू पकड़े हुए थे। उक्त आरोपियों ने हथियारों के साथ उस पर हमला कर दिया। इसके बाद वह उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed