{"_id":"5f29b3148ebc3e3cb85a7a9f","slug":"atmosphere-happiness-in-the-city-on-the-bhumi-pujan-of-shri-ram-temple-garland-lamps-temple-text-sundarkand-starts-some-chandigarh-news-pkl383660065","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन पर शहर में खुशी का माहौल, किसी मंदिर में दीपों की माला जलेगी तो किसी में सुंदरकांड का पाठ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन पर शहर में खुशी का माहौल, किसी मंदिर में दीपों की माला जलेगी तो किसी में सुंदरकांड का पाठ शुरू
विज्ञापन
चंडीगढ़। अयोध्या में श्री राम मंदिर का भूमि पूजन बुधवार को किया जाएगा। इसको लेकर शहरवासियों में काफी खुशी का माहौैल है। सभी मंदिरों में इसे लेकर भव्य तैयारी की जा रही है। कहीं किसी मंदिर में श्री रामचरित मानस और सुंदर कांड का पाठ चल रहा है तो कहीं किसी मंदिर में दीपों की माला सजाई जा रही है।
इसी कड़ी में सेक्टर-30 के श्री महाकाली मंदिर के प्रधान राकेश पाल मोदगिल ने बताया कि इस अवसर पर 2100 दीपक मंदिर में जलाए जाएंगे। मंदिर में आने वाले भक्त जन को प्रसाद बांटा जाएगा। सेक्टर-18 के श्रीराधा कृष्ण मंदिर में सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा। मंदिर के प्रधान श्याम लाल गोयल और उप प्रधान संजय पुरी ने बताया कि मंदिर को आकर्षक रोशनी से सजाया जाएगा। बुधवार की सुबह मंदिर में सुंदरकांड पाठ की पूर्णाहुति के बाद प्रसाद बांटा जाएगा। सेक्टर-7 के त्रिवेणी मंदिर में भी दीपक जलाए जाएंगे।
रामलीला के स्टेज पर जलेंगे दीपक
चंडीगढ़ केंद्रीय रामलीला महासभा की ओर से कहा गया है कि शहर के सभी रामलीला कमेटियां अपनी रामलीला के स्टेज पर 251- 251 दीपक जलाएंगी। महासभा के चेयरमैन भूपेंद्र शर्मा ने बताया कि सभी कमेटियों को उनकी ओर से दीपक दे दिए गए हैं।