फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ATM not safe in Punjab, More than six ATM looted incident in lockdown

खुलासा: पंजाब में बैंक नहीं, एटीएम खतरे में, लॉकडाउन में हुई छह से ज्यादा बड़ी वारदातें

Sun, 12 Jul 2020 02:35 PM IST
ajay kumar हर्ष कुमार सलारिया, अमर उजाला, चंडीगढ़
हर्ष कुमार सलारिया, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 12 Jul 2020 02:35 PM IST
विज्ञापन
ATM not safe in Punjab, More than six ATM looted incident in lockdown
एटीएम उखाड़ ले गए बदमाश - फोटो : फाइल फोटो

लॉकडाउन के दौरान पंजाब में बैंकों और बैंक मुलाजिमों पर कोई गंभीर खतरा देखने में नहीं आया लेकिन सूबे में एटीएम उखाड़ ले जाने की घटनाओं में हुए इजाफे ने राज्य सरकार की चिंता बढ़ाई है। लॉकडाउन के दौरान राज्य में एटीएम उखाड़ ले जाने की छह से अधिक वारदात दर्ज हुई हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस हफ्ते पंजाब समेत सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को भेजे गए एक पत्र में गुजरात और महाराष्ट्र में बैंक मुलाजिमों पर हमले की घटनाओं का जिक्र करते हुए अपने-अपने राज्य में एहतियाती कदम उठाने को कहा है।

विज्ञापन


पंजाब की मुख्य सचिव को भेजे पत्र के आधार पर राज्य में बैंकों, बैंक मुलाजिमों की सुरक्षा की समीक्षा पर यही बात सामने आई है कि फिलहाल राज्य में बैंक और बैंक मुलाजिमों पर हमले का कोई मामला देखने में नहीं आया है फिर भी केंद्रीय गृह मंत्रालय के दिशानिर्देशों को ध्यान में रखते हुए राज्य में बैंकों और बैंक मुलाजिमों की सुरक्षा के उपाय करने के निर्देश पुलिस को दिए गए हैं। 
विज्ञापन


वहीं, समीक्षा के दौरान यह बात सामने आई है कि सूबे में लॉकडाउन के दौरान एटीएम लूटने की घटनाएं बढ़ी हैं। ऐसी वारदात में खास बात यह है कि अपराधी एटीएम तोड़ने की बजाए क्रेन या अन्य वाहनों के जरिये पूरी एटीएम मशीन उखाड़ कर अपने साथ ले जाते हैं। 9 जून को आधी रात के समय पंजाब नेशनल बैंक की दप्पर ब्रांच से एटीएम उखाड़ लिया गया, जिसमें 16 लाख रुपये की करेंसी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एटीएम उखाड़ने से पहले लुटेरों ने वहां लगे सीसीटीवी कैमरा तोड़ दिया। इससे एक दिन पहले अमृतसर में लुटेरों ने एटीएम से 2.80 लाख रुपये लूट लिए। हालांकि इस वारदात में लुटेरों ने मशीन उखाड़ने की बजाय गैस कटर का इस्तेमाल किया। 17 जून को लुटेरों ने मोहाली में एक एटीएम को निशाना बनाया।

पंजाब पुलिस को पिछले साल मिली थी बड़ी सफलता
राज्य में एटीएम लूटने की घटनाएं 2019 में भी बड़े पैमाने पर दर्ज हुई थीं। तब 31 दिसंबर को पटियाला पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एटीएम लूटेरा गिरोह के 8 लोगों को पकड़ा था, जिन्होंने पंजाब में एटीएम लूट की 18 वारदात- पटियाला में 13, रोपड़ में 2, फतेहगढ़ साहिब, बरनाला और नवांशहर में 1-1 वारदात को अंजाम दिया था।

देश के मुकाबले पंजाब में एटीएम लूट की 7 फीसदी घटनाएं
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, देश में प्रतिदिन औसतन तीन एटीएम लूटे जा रहे हैं। केंद्रीय वित्तीय सेवा विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि इसी साल जनवरी में आरबीआई ने एटीएम की सुरक्षा बढ़ाने के लिए बैंकों को निर्देश जारी किए थे। रिपोर्ट के अनुसार देश में हर साल 900 से ज्यादा एटीएम लूट लिए जाते हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, 2016-17 में 996, 2017-18 में 927, 2018-19 1302 और 2019-20 की तीसरी तिमाही तक 1092 एटीएम लूटे जा चुके थे। इन घटनाओं में क्रमश: 65, 44, 68 और 54 लाख की रकम लूटी गई। रिपोर्ट के अनुसार, एटीएम लूट की देशभर में हुई वारदात में से पंजाब में 7 फीसदी वारदात हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed