फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Assistant Professor of MCM won four gold medals in PU

Chandigarh News: एमसीएम की सहायक प्रोफेसर ने पीयू में लिए चार गोल्ड मेडल

Sun, 13 Jul 2025 02:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Assistant Professor of MCM won four gold medals in PU
चंडीगढ़। एमसीएम डीएवी महिला कालेज की सहायक प्रोफेसर निष्ठा पत्तार को उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया है। पंजाब विश्वविद्यालय के पदक समारोह में वर्ष 2019-2021 के लिए उनकी शानदार उपलब्धियों के लिए सम्मान दिया गया। उन्हें बीकाॅम अर्थशास्त्र ऑनर्स में स्वर्ण पदक (2019), एमए अर्थशास्त्र में स्वर्ण पदक (2021) और सामाजिक विज्ञान के लिए गाडगिल स्वर्ण पदक (2021) और चंद्र प्रकाश स्वर्ण पदक (2021) मिला है। निष्ठा पत्तार हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के पूर्व राजनीतिक सलाहकार प्रोफेसर वीरेंद्र की पुत्रवधू हैं। साथ ही वे निष्ठा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चौधरी प्रताप सिंह की बेटी हैं।
विज्ञापन


डॉ. वरुण ने भी हासिल किया गोल्ड मेडल
सेक्टर-26 के होम्योपेथिक मेडिकल कालेज और अस्पताल के पूर्व डायरेक्टर प्रिंसिपल के पुत्र वरुरण पुरी ने भी पीयू में गोल्ड मेडल हासिल किया। उन्होंने बीएचएमएस में पहला स्थान हासिल कर गोल्ड लिया है। उन्होंने 2021 में अपना बीएचएमएस कोर्स पूरा किया है। डॉ. वरुण पुरी को होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में 2016 में बीएचएमएस कोर्स में दाखिला मिला था। उन्होंने सभी विषयों में बेहतर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed