फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ASI Recruitment in Chandigarh Police: Physical ability and measurement test of 424 candidates for 44 posts on October 10

चंडीगढ़ पुलिस में एएसआई भर्ती : 44 पदों के लिए 424 अभ्यर्थियों की शारीरिक क्षमता और माप परीक्षा 10 अक्तूबर को

Tue, 19 Sep 2023 02:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Sep 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
ASI Recruitment in Chandigarh Police: Physical ability and measurement test of 424 candidates for 44 posts on October 10
चंडीगढ़। चंडीगढ़ पुलिस में एएसआई के 44 पदों की भर्ती प्रक्रिया के लिए लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण हुए 424 अभ्यर्थियों की शारीरिक क्षमता और माप की परीक्षा 10 अक्तूबर को होगी। इसके लिए अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड विस्तृत निर्देशों के साथ चंडीगढ़ पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड हो जाएंगे।
विज्ञापन

वहीं इनके शैक्षणिक और अन्य जरूरी दस्तावेजों के सत्यापन तथा मेडिकल जांच के बाद इनमें से 44 को चुना जाएगा। बता दें कि लिखित परीक्षा के लिए योग्य अभ्यर्थी 13,534 थे जबकि इसमें से 8,613 ही परीक्षा देने आए थे। ऐसे में परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों का प्रतिशत 63.63 रहा था। सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक दो घंटे में 50-50 अंकों की दो परीक्षाएं आयोजित करवाई गई थी। शहर में बनाए गए परीक्षा केंद्रों में से सेक्टर- 42 के सरकारी कॉलेज में दो फर्जी अभ्यर्थी पकड़े गए थे, जिसके बाद एक बिचौलिया और एक वास्तविक उम्मीदवार भी हत्थे चढ़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed