{"_id":"66216005bdbd067dc70471aa","slug":"asi-demands-bribe-of-rs-4500-chandigarh-news-c-74-1-spkl1022-104139-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: एएसआई ने अदालत में चालान पेश करने के बदले मांगी 4500 रुपये की रिश्वत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: एएसआई ने अदालत में चालान पेश करने के बदले मांगी 4500 रुपये की रिश्वत
विज्ञापन
विजिलेंस की टीम ने ट्रैप लगा किया गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। केस संबंधी अदालत में चालान पेश करने के बदले में 45 सौ रुपये रिश्वत लेने वाले थाना बस्ती जोधेवाल में तैनात एएसआई गुरप्रीत सिंह को विजिलेंस की टीम ने गिरफ्तार किया है। विजिलेंस की टीम ने आरोपी पुलिस मुलाजिम को जांच के दौरान गिरफ्तार किया है। इस मामले में काकोवाल रोड निवासी विजय कुमार की शिकायत पर विजिलेंस ने एएसआई गुरप्रीत सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी एएसआई से पूछताछ करने में जुटी है।
एसएसपी विजिलेंस रविंदरपाल सिंह संधू ने बताया कि काकोवाल रोड निवासी विजय कुमार द्वारा विजिलेंस को दी गई शिकायत में बताया गया कि उसकी तरफ से थानों में दर्ज करवाए पुलिस केस संबंधी अदालत में चालान पेश करने के बदले उक्त एएसआई ने 25 हजार रुपये की मांग की थी। वह पहले ही 20500 रुपये ले चुका है और 4500 रुपये रिश्वत की मांग की है। विजिलेंस ने प्राथमिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने उक्त पुलिस मुलाजिम को दो सरकारी गवाहों की हाजिरी में शिकायतकर्ता से 4500 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया। एसएसपी विजिलेंस ने बताया कि आरोपी मुलाजिमों को कल अदालत में पेश किया जाएगा और इस मामलों की आगे की जांच जारी है।