{"_id":"63a46571e710c8606d0dad35","slug":"asi-arrested-for-taking-bribe-in-kotkapura","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: कोटकपूरा में रिश्वत की दूसरी किस्त लेता ASI गिरफ्तार, विजिलेंस ब्यूरो ने लिया एक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: कोटकपूरा में रिश्वत की दूसरी किस्त लेता ASI गिरफ्तार, विजिलेंस ब्यूरो ने लिया एक्शन
Thu, 22 Dec 2022 07:41 PM IST
ajay kumar
अमर उजाला/संवाद, चंडीगढ़/फरीदकोट
अमर उजाला/संवाद, चंडीगढ़/फरीदकोट
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 22 Dec 2022 07:41 PM IST
सार
ब्यूरो ने शिकायत में लगाए आरोपों की जांच के बाद जाल बिछाया और आरोपी पुलिस अधिकारी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में दूसरी किस्त के तौर पर 3000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू कर लिया। इस संबंध में ब्यूरो के थाना फिरोजपुर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने थाना कोटकपूरा में तैनात एएसआई हरप्रीत सिंह को 5000 रुपये रिश्वत मांगने और लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी एएसआई को शिकायतकर्ता मुनीश पाठक निवासी कोटकपूरा से 3000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने ब्यूरो को शिकायत दी थी कि उक्त पुलिस अधिकारी एक मामले में समझौता करवाने के बदले 5000 रुपये रिश्वत मांग रहा था। शिकायत में यह भी कहा गया कि आरोपी पुलिस अधिकारी उससे पहली किस्त के तौर पर 2000 रुपये रिश्वत ले चुका है। शिकायतकर्ता ने इस संबंध में बातचीत को सबूत के तौर पर रिकॉर्ड किया और मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
ब्यूरो ने शिकायत में लगाए आरोपों की जांच के बाद जाल बिछाया और आरोपी पुलिस अधिकारी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में दूसरी किस्त के तौर पर 3000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू कर लिया। इस संबंध में ब्यूरो के थाना फिरोजपुर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन