फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ASI and two man crushed by speeding car on Dholewal bridge in Ludhiana, one died

Ludhiana: लूट की जांच के लिए पुलिस को लेकर आया था युवक, तेज रफ्तार एंडेवर ने रौंदा, मौत, ASI की पसलियां टूटी

Mon, 29 Jan 2024 08:35 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 29 Jan 2024 08:35 AM IST
सार

शेरपुर का हरदीप सिंह विक्की डीटीडीसी कोरियर की एजेंसी चलाता था। वह देर रात काम खत्म कर दोस्त के साथ घर आ रहा था। इसी दौरान उसने ढोलेवाल पुल पर एक राहगीर के साथ लूट होते देखी। मदद के लिए वह खुद अपनी गाड़ी में एएसआई को लेकर पहुंचा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें कुचल दिया। 

विज्ञापन
ASI and two man crushed by speeding car on Dholewal bridge in Ludhiana, one died
तेज रफ्तार कार ने एएसआई समेत तीन को रौंदा - फोटो : ANI

विस्तार

राहगीर से लूट होते देख चौकी जनकपुरी से एएसआई को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस मुलाजिम सहित तीन लोगों को तेज रफ्तार एंडेवर कार ने ढोलेवाल पुल के ऊपर रौंद दिया। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एएसआई सहित दो लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


जिस युवक की मौत हुई है, वही राहगीर से लूट होती देख उसकी मदद के लिए पुलिस मुलाजिम को लेकर घटनास्थल पर पहुंचा था। मृतक की पहचान शेरपुर के हरदीप सिंह विक्की (33) के रूप में हुई है, जबकि हादसे में उसके दूसरे दोस्त राहुल के साथ-साथ पंजाब पुलिस का एएसआई जसबीर सिंह बुरी तरह से घायल हो गए। 
विज्ञापन


जसबीर सिंह चौकी जनकपुरी में तैनात थे और उनकी पसलियां टूट चुकी हैं जिस कारण उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन दो की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस के आने से पहले ही आरोपी वहां से फरार हो गया। थाना डिवीजन दो की पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दो दिन बाद मृतक विक्की का अंतिम संस्कार होगा। पुलिस ने अर्बन स्टेट जमालपुर के रहने वाले संचित गुप्ता के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरदीप की बहन जसप्रीत कौर ने कहा कि उसके भाई के पास डीटीडीसी कोरियर की एजेंसी है। ज्यादातर रात के समय वह गाड़ियों को लोड करवाता था। रात को वह अपने साथी राहुल के साथ काम निपटाकर घर वापस जा रहा था। इस दौरान ढोलेवाल पुल पर कुछ बदमाश एक राहगीर को लूट रहे थे। 

हादसे के बाद आरोपी को लेकर भागे उसके दोस्त
हरदीप राहगीर की मदद करने के लिए नजदीकी जनकपुरी चौकी गया। वह खुद की गाड़ी में ही चौकी में तैनात एएसआई जसबीर सिंह को साथ लेकर आया था, लेकिन उनके आने से पहले लुटेरे भाग गए थे। इसके बाद वह लूट का शिकार हुए राहगीर से पूछताछ करने लगे। इस बीच लुधियाना बस स्टैंड से तेज रफ्तार में एंडेवर कार आई। कार पहले डिवाइडर से टकराई, उसके बाद एएसआई हरदीप और राहुल को रौंद दिया। बाद में हरदीप की वेन्यू गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं और हरदीप की मौके पर मौत हो गई। हादसे के तुरंत बाद आरोपी के साथी आए और उसे साथ लेकर वहां से फरार हो गए। किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

कनाडा से बड़ी बहन के आने के बाद होगा अंतिम संस्कार
थाना डिवीजन दो की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों घायलों को पास के निजी अस्पताल दाखिल कराया। इसके बाद जांच कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जसप्रीत ने कहा कि उसकी बड़ी बहन जसकिरन कौर कनाडा से भारत आ रही है। 30 जनवरी को हरदीप का अंतिम संस्कार करेंगे। फिलहाल शव को अभी किसी अन्य निजी अस्पताल की मोर्चरी में शिफ्ट करवाया जा रहा है। संस्कार से पहले हरदीप का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा।


क्या कहते हैं चौकी इंचार्ज
थाना डिवीजन नंबर 2 के अधीन पड़ती चौकी जनकपुरी के इंचार्ज कपिल ने कहा कि परिवार के बयानों पर मामला दर्ज किया गया है। शव पोस्टमार्टम करवा मोर्चरी में ही रखवाया गया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। एएसआई की पसलियां टूट गई हैं, जिस कारण उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed