फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ashutosh Maharaj case : maharaj son ask to court for Allowing funeral

आशुतोष महाराज की समाधि मामले में आया नया मोड़

Mon, 21 Apr 2014 06:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 21 Apr 2014 06:49 PM IST
विज्ञापन
Ashutosh Maharaj case : maharaj son ask to court for Allowing funeral

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के मुखिया आशुतोष महाराज के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। उनके पुत्र दिलीप कुमार झा ने पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की है।

विज्ञापन


आशुतोष महाराज के पुत्र ने याचिका दायर कर अपने पिता के अंतिम संस्कार की अनुमति मांगी है। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म के अनुसार पिता के अंतिम संस्कार का हक पुत्र का होता है।
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस की इस मामले में उदासीनता पर भी सवाल खड़ा किया है। उन्होंने कहा है कि उनके पिता की हत्या की गई है। सोमवार को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में यह याचिका दायर हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दो दिन में हाईकोर्ट याचिका पर सुनवाई करेगा। दिलीप कुमार झा ने इस मामले में बिहार सरकार से भी हस्तक्षेप करने की मांग की है।

बिहार के मधुबनी के रहने वाले दिलीप कुमार झा ने बताया कि बिहार सरकार ने इस बावत पंजाब के गृह विभाग को पत्र लिख कर आशुतोष महाराज का शरीर बिहार भेजने के लिए कहा है।


पंजाब सरकार ने अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है। बिहार के एक एमएलसी विनोद सिंह ने भी पंजाब सरकार को इस बावत पत्र लिखा है।

अब दिलीप कुमार झा ने इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की है। उनका कहना है कि संस्थान यह कह रहा है कि आशुतोष महाराज समाधि में हैं। जबकि पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट में दिए गए जवाब में यह माना है कि आशुतोष महाराज की मृत्यु हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed